A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर पराठा बनाते वक्त फट जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं होटल जैसा सॉफ्ट परफेक्ट स्वाद

पनीर पराठा बनाते वक्त फट जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं होटल जैसा सॉफ्ट परफेक्ट स्वाद

How To Make Paneer Paratha: अगर पनीर पराठा बनाते समय वे टूट जाते हैं या स्टफिंग बाहर निकल जाती है तो यह एक ट्रिक फॉलो करें और घर पर बनाएं होटल जैसा पनीर पराठा

पनीर पराठा - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @N'OVEN - CAKE & COOKIES पनीर पराठा

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर पनीर पराठा को अपने ब्रेकफास्ट मेन्यू में ज़रूर शामिल करें। यह न केवल हेल्दी होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। हालाकि, कुछ लोगों को शिकायत होती है कि पनीर पराठा बनाते समय स्टफिंग बाहर निकल जाती है और वे टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए चलिए हम आपको बताते हैं बिना फटे पनीर का पराठा कैसे बनाएं?

पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम पनीर, 1  बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च दो से तीन, अदरक का टुकड़ा, धनिया पत्ती, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच आमचूर, एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, दो कप गेंहू का आटा, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच घी

कैसे बनाएं पनीर पराठा?

  • पहला स्टेप: पनीर पराठा, बनाने के लिए सबसे पहले दो कप गेंहू का आटा लें। आटे में आधा चम्मच, नमक और दो चम्मच देसी घी डालें। अब आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।

  • दूसरा स्टेप: बता दें, जब आटा अच्छी तरह से नहीं गुंथा होता है तब उस वजह से स्टफिंग बाहर निकल जाती है। इसलिए, आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें फिर ऊपर से तेल लगाकर सेट होने के लिए रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, पनीर की स्टफिंग तैयार करें। 250 ग्राम पनीर को अच्छी तरह से मैश करें। अब, पनीर में 1  बारीक कटा प्याज,बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर, गरम मसाला, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्टफिंग के बॉल्स बना लें।

  • चौथा स्टेप: अब आटे की बड़ी लोई लें और अब उसपर सूखा आटा लगाकर उसे दोनों हाथों से प्रेस करते हुए कटोरी का शेप दें। इससे स्टफिंग भरना आसान हो जाएगा। अब स्टफिंग बॉल्स को आटे की कटोरी में रखें और मसालों को अंदर की तरफ प्रेस करें और लोई का कोना ऊपर की तरफ लेकर आए और फिर अच्छी तरह से बंद कर दें। अब हल्के हाथों से उसे दबाएं और फिर उसपर सूखा आटा लगाकर बेलन से हल्के हाथों से बेलें।

  • पांचवां स्टेप: अब गैस ऑन करें उस पर एक पैन रखें और उसे तेल से ग्रीस करे। पराठों को दोनों साइड से पकने के बाद तेल लगाकर सेंक लें। आपका पनीर पराठा बनकर तैयार है। इसे आप दही या चटनी के साथ गर्म गर्म सर्व करें। 

Latest Lifestyle News