1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोमैटो मिनटों में बनकर होगा तैयार, मांग मांगकर खाएंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी

रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोमैटो मिनटों में बनकर होगा तैयार, मांग मांगकर खाएंगे बच्चे, नोट करें रेसिपी

How To Make Cheese Tomato Recipe: चीज़ टोमैटो एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट शैली की डिश है, चलिए जानते हैं इस रेसिपी को घर पर कैसे बनाएं?

चीज टोमैटो- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE चीज टोमैटो

अगर आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी, चीज़ी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो 'बेक्ड चीज टोमैटो' (Cheese Tomato Recipe) एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हल्का क्रिस्पी, ऊपर से मेल्टेड चीज़ और अंदर से जूसी टमाटर, इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती, और बच्चे तो इसे बार-बार मांगकर खाएंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चीज टोमैटो रेसिपी?

चीज़ टमाटर बनाने के लिए सामग्री

3, 4 बड़े टमाटर, 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़, 1 छोटा चम्मच ऑरेगैनो, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1-2 छोटे चम्मच बटर

चीज़ टमाटर बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: चीज़ टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को धोकर अच्छी तरह से पोछ लें। अब, उसके बाद टमाटर को  बीच से आधा काट लें और फिलिंग भरने के लिए थोड़ा सा गूदा निकाल लें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक बाउल में चीज़, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  • तीसरा स्टेप: अब टमाटरों के अंदर इस मिश्रण को भरें और ऊपर से थोड़ा सा बटर डाल दें।

  • चौथा स्टेप: इसके बाद गैस ऑन कर उसपर कड़ाही या पैन रखें और बटर स्प्रेड करें, अब मीडियम आंच पर सभी टमाटर को 10-15 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें।

  • पाचवां स्टेप: इन्हें तब तक बेक करना है जब तक चीज़ अच्छी तरह मेल्ट होकर हल्का गोल्डन न हो जाए।

  • छटवां स्टेप: तैयार है आपका रेस्टोरेंट स्टाइल बेक्ड चीज टोमैटो। इसे गरमा-गरम सर्व करें और देखें कैसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसके दीवाने हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News