A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा रेस्टोरेंट जैसा लच्छा प्याज मिनटों में होगा घर पर तैयार, ये साइड डिश कई गुना बढ़ा देगा खाने का स्वाद, नोट करें विधि

रेस्टोरेंट जैसा लच्छा प्याज मिनटों में होगा घर पर तैयार, ये साइड डिश कई गुना बढ़ा देगा खाने का स्वाद, नोट करें विधि

आज हम आपके लिए 'लच्छा प्याज' की लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इस साइड डिश को मिनटों में कैसे बनाएं?

लच्छा प्याज- India TV Hindi Image Source : YOUTUBE - @RUTBA KHAN KITCHEN लच्छा प्याज

घर पर खाना कितना भी अच्छा बना हो, लेकिन साथ में अगर साइड डिश हो तो खाने का स्वाद अपने आप बढ़ जाता है। साइड डिश में आज हम आपके लिए 'लच्छा प्याज' की रेसिपी लेकर आए हैं। रेस्टोरेंट में मिलने वाला पतला-पतला, मसालेदार और हल्का खट्टा लच्छा प्याज किसी भी प्लेट की शोभा बढ़ा देता है।  'लच्छा प्याज' खाने के स्वाद को कई गुना इन्हैंस कर देता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत कम समय और बहुत कम सामग्री चाहिए। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका खाना होटल जैसा लगे तो यह इंस्टैंट लच्छा प्याज रेसिपी ज़रूर नोट करें।

लच्छा प्याज बनाने की सामग्री

2 बड़े प्याज (लच्छों में कटे हुए), 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच काला नमक, आधा  चम्मच नमक, थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया, 1 छोटा चम्मच सिरका

लच्छा प्याज बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले प्याज को लच्छा स्टाइल में काटें। लच्छा स्टाइल में काटने के लिए प्याज को छीलकर बीच से काटें। अब स्लाइस को साइड से खींचकर पतले-पतले रिंग्स की तरह अलग कर लें। लच्छा प्याज को क्रिस्पी बनाने के लिए ठंडे पानी में 5 मिनट भिगो दें। इससे प्याज क्रिस्पी बनता है।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक मिक्सिंग बाउल में प्याज डालें। इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, चाट मसाला, काला नमक और नमक डालें। अच्छी तरह टॉस करें ताकि मसाला प्याज पर अच्छे से चढ़ जाए।

  • तीसरा स्टेप: अब, आधा नींबू का रस और चाहें तो 1 चम्मच सफेद सिरका डालें।इससे प्याज को हल्की खटास और रेस्टोरेंट वाली चमक मिलती है। ऊपर से कटी हुई हरी धनिया डालकर मिलाएँ।  2–3 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि मसाला अच्छी तरह सेट हो जाए।

  • चौथा स्टेप: आपका रेस्टोरेंट जैसा लच्छा प्याज तैयार है। अब, आप इसे दाल-मखनी, छोले-भटूरे, पनीर-टिक्का, तंदूरी रोटी या किसी भी इंडियन डिश के साथ सर्व करे। 

Latest Lifestyle News