1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. टमाटर को भूनकर सिर्फ 2 मिनट में बना लें चटपटी चटनी, बिना दाल-सब्जी मांगे रोटी के साथ गटक जाएंगे, नोट करें विधि

टमाटर को भूनकर सिर्फ 2 मिनट में बना लें चटपटी चटनी, बिना दाल-सब्जी मांगे रोटी के साथ गटक जाएंगे, नोट करें विधि

How To Make rRoasted Tomato Chutney: भुने हुए टमाटर की चटनी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है. अगर आपने अभी तक भुने हुए टमाटर की चटनी का स्वाद नहीं चखा है तो जानिए इसे घर पर झटपट मिनटों में कैसे बनाएं?

भुनी टमाटर की चटनी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @SHYAMRASOI भुनी टमाटर की चटनी

घर की रसोई में कई बार ऐसा होता है कि दाल और सब्ज़ी होने के बावजूद मन कुछ अलग, कुछ चटपटा और झटपट खाने का करता है। खासकर जब समय कम हो और भूख ज़्यादा, तब ऐसी रेसिपी की तलाश रहती है जो मिनटों में तैयार हो जाए और स्वाद में किसी से कम न हो। ऐसे ही मौकों के लिए हम लेकर आए हैं भुनी हुई टमाटर की चटपटी चटनी जो सिर्फ 2 मिनट में तैयार हो जाती है और गरम-गरम रोटी के साथ ऐसा कमाल करती है कि दाल-सब्ज़ी की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।

इस चटनी की खासियत इसका देसी अंदाज़ और तीखा-खट्टा स्वाद है। टमाटर को हल्का-सा भूनकर बनाए जाने की वजह से इसमें स्मोकी फ्लेवर आता है, जो इसे आम चटनी से बिल्कुल अलग बनाता है। न ज़्यादा सामग्री, न लंबी तैयारी और न ही किसी खास कुकिंग स्किल की ज़रूरत  बस कुछ बेसिक चीज़ें और दो मिनट का समय, और तैयार है ऐसी चटनी जिसे खाते ही हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि।

भुनी टमाटर की झटपट चटनी के लिए सामग्री:

2 पके टमाटर, 2 सूखी हरी मिर्च (स्वाद अनुसार), 2–3 लहसुन की कलियां, आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी हींग, आधा  छोटा चम्मच सरसों का तेल

भुनी टमाटर चटनी बनाने की विधि

टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर टमाटर को अच्छी तरह से भून लें। टमाटर की स्किन थोड़ी जल जाए, बस वही चीज बनती है चटनी के लाजवाब स्वाद का राज़।टमाटर के बाद लहुसन और दो हरी मैच को भी अच्छी तरह से भून लने। 

जब ये सामग्री भून जाए तब इन्हें सील बट्टे पर रखकर मोटा पीस लें। जब ये पीस जाएं तब इसमें नमक मिलाएं और ऊपर से बारीक कटी हरी धनियां, और बारीक कटा प्याज डालें और एक चमच्च सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

टमाटर की चटपटी चटनी बनकर तैयार है। इसे रोटी और चावल के साथ खाएं। 

 

 

 

Latest Lifestyle News