1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आधी रात को हो रही हैं मीठा खाने की क्रेविंग तो 2 मिनट में बनाएं बिना चीनी के रबड़ी, नोट करें विधि

आधी रात को हो रही हैं मीठा खाने की क्रेविंग तो 2 मिनट में बनाएं बिना चीनी के रबड़ी, नोट करें विधि

Sugar Free Rabri Recipe: अगर, रात को कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तोआप सिर्फ 2 मिनट में स्वादिष्ट और हेल्दी बिना चीनी वाली रबड़ी तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

शुगर-फ्री रबड़ी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @LEARNLIVELY शुगर-फ्री रबड़ी की रेसिपी

रात के समय अचानक मीठा खाने की क्रेविंग हो जाए तो बाहर की मिठाई खाने की जरूरत नहीं है। घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों से आप सिर्फ 2 मिनट में स्वादिष्ट और हेल्दी रबड़ी बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि खजूर और शहद से नेचुरल मिठास मिलती है। मखाने और फुल फैट दूध से बनी यह इंस्टेंट रबड़ी स्वाद में लाजवाब लगती है और देर रात मीठा खाने की इच्छा भी तुरंत शांत कर देती है।

हेल्दी रबड़ी के लिए सामग्री: 

आधा लीटर फुल फैट मिल्क, दो इलायची, तीन से चार काजू, एक कप मखाना, दो खजूर, केसर के धागे, एक चम्मच शहद 

कैसे बनाएं हेल्दी रबड़ी?

  • पहला स्टेप: रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें और उसमें आधा लीटर फुल फैट मिल्क डालें। अब दूध को अच्छी तरह से गर्म करें। दूध को गर्म कर के अगर उसे आधा  कर देंगे तो रबड़ी का स्वाद और भी अच्छा लगेगा

  • दूसरा स्टेप: अब दूसरे गैस पर मखाना, काजू को अच्छी तरह से रोस्ट करें। रोस्ट करने के बाद इन्हें दूध में डालें और दो मिनट तक पकाएं। दूध में इलायची, खजूर भी डालें। जब ये हल्का पक जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में इस सामग्री को और एक चम्मच शहद डालें और एकदम स्मूथ पीस लें। इसे बारीक पीसने के बाद एक बाउल में निकालें और कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

  • चौथा स्टेप: फ्रिज में से रबड़ी को निकालें और गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से अच्छी तरह से गार्निश करें। आपका इंस्टेंट रबड़ी बनकर तैयार है। इसका लुत्फ़ उठाएं। आप चाहें तो इसका सेवन गर्म गर्म भी कर सकते हैं।

इस तरह से भी बना सकते हैं रबड़ी:

अगर आपके पास दूध नहीं है तो आप मिल्क पाउडर से भी यह डिज़र्ट रेसिपी बना सकते हैं। मिल्क पाउडर में गर्म पानी डालकर उसमें भुना हुआ मखाना, खजूर, शहद, काजू और इलायची डालें। अब इस मिश्रण को एकदम बारीक पीस लें और इसे बाउल में निकलकर सर्व करें। 

Latest Lifestyle News