1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 1 कप सूजी से बनाएं ढेर सारे कुरकुरे पापड़, बिना बेले बाजार जैसे खस्ता पापड़ के लिए आज़माए ये टिप्स

1 कप सूजी से बनाएं ढेर सारे कुरकुरे पापड़, बिना बेले बाजार जैसे खस्ता पापड़ के लिए आज़माए ये टिप्स

How To Make Suji Ke Papad: अगर आपको भी पापड़ खाना बेहद पसंद है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर बड़ी आसानी से सूजी के ये कुरकुरे पापड़ बना सकते हैं।

सूजी पापड़ - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KHANA MANPASAND सूजी पापड़

अगर आप भी घर पर कम मेहनत में ज्यादा पापड़ बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सिर्फ 1 कप सूजी से आप बना सकते हैं ढेर सारे हल्के, पतले और बाजार जैसे खस्ता पापड़ वो भी बिना बेलन चलाए। जी हां, अब न आटे की झंझट और न गोल-गोल बेलने की मेहनत। सही ट्रिक और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं कुरकुरे पापड़, जो स्वाद में बिल्कुल बाजार वाले पापड़ को टक्कर देंगे। चाय के साथ स्नैक हो या खाने के साथ कुरकुरी संगत, ये सूजी पापड़ हर बार बनेंगे परफेक्ट। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका और वो खास टिप्स, जिनसे पापड़ बनेंगे ज्यादा खस्ता और लंबे समय तक रहेंगे कुरकुरे।

सूजी का पापड़ बनाने के लिए सामग्री

सूजी - 1 कप, पानी - 8 कप, नमक - 1/2 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा - 1/8 छोटा चम्मच, जीरा - 1/2 छोटा चम्मच, काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, तेल - तलने के लिए

सूजी का पापड़ कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सूजी का पापड़, बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 8 कप पानी डालें और उसे गैस पर रखें।

  • दूसरा स्टेप: जब पानी उबलने लगे तब गैस की आंच एकदम धीमी कर दें। अब इस पानी में एक कप धीरे धीरे डालें। 

  • तीसरा स्टेप: सूजी में गुठलियां न पड़े इसलिए थोड़ा थोड़ा सूजी डालें और उसे लगातार चलाते रहें। इस बात का ख़ास ध्यान रखें। 

  • चौथा स्टेप: गैस की आँच को मीडियम कर सूजी में नमक, बेकिंग सोडा डालें और उसको 15 से 20 मिनट तक चलाते रहें। 

  • पांचवा स्टेप: अब सूजी के उसी मिश्रण में आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच जीरा डालें। और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • छटवां स्टेप: तय समय के बाद, गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने दें। अब, एक प्लास्टिक की थैली पर गोल गोल शेप में मिश्रण को फैलाएं। 

  • सातवां स्टेप: शुरू के दो दिन इसे कमरे में पंखे के नीचे सुखाएं और तीसरे दिन इसे धूप में सुखाएं और फिर एक कंटेनर में रखें। 

  • आठवां स्टेप: चौथे दिन अब तेल में जितने पापड़ खाने हो उसे तल लें। आपके कुरकुरे पापड़ बनकर तैयार हैं। 

Latest Lifestyle News