1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आप भी हैं सूशी के दीवाने? घर पर ही आसानी से बनाएं ये जापानी डिश, स्वाद मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट वाला, नोट करें रेसिपी

आप भी हैं सूशी के दीवाने? घर पर ही आसानी से बनाएं ये जापानी डिश, स्वाद मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट वाला, नोट करें रेसिपी

How To Make Sushi: अगर आप भी कुछ अलग, टेस्टी और रेस्टोरेंट स्टाइल खाने के शौकीन हैं, तो सूशी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। चलिए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल में यह रेसिपी घर पर कैसे बनाएं?

सूशी - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूशी

अगर, आप भी सूशी खाने के शौकीन हैं और हर बार रेस्टोरेंट जाने का मन नहीं करता, तो अब इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। जापान की यह मशहूर डिश स्वाद, हेल्थ और प्रेजेंटेशन तीनों के लिए जानी जाती है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि सूशी बनाना मुश्किल है, लेकिन सही सामग्री और आसान तरीके से आप इसे घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद की सब्जियों, चावल और फिलिंग्स के साथ इसे कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने वाली सूशी बनाने की आसान रेसिपी।

वेज सुशी के लिए सामग्री

सुशी चावल (भिगोए हुए), 1 बड़ा चम्मच चावल का सिरका, 2 छोटे चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक, एक खीरा, एक गाजर, आधा शिमला मिर्च, 1 नोरी शीट, पानी

वेज सुशी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सुशी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप सुशी चावल को दो तीन पानी में अच्छी तरह से धोएं फिर एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 

  • दूसरा स्टेप: एक घंटे के बाद, अब चावल को पकने के लिए रख दें। जब चावल पक जाए तो उसे ठंडा होने दें। चावल ठंडा हो जाए तब उसमें 1 बड़ा चम्मच चावल  का सिरका अच्छी तरह से मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: जब तक चावल ठंडा हो रहा है तब तक आप सब्जियां काट लें। खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, बारीक और लंबे कटे होने चाहिए। इस बात का ध्यान रखें।

  • चौथा स्टेप: अब, नोरी शीट पर ठंडा चावल फैलाएं और उसपर खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, रखें और शीट को रोल करें। रोल करने के बाद, उसे चाकू से काटें। चाकू को काटने से पहले हल्का गीला कर लें, इससे रोल चिपकेगा नहीं। अगर नोरी न मिले तो पतले ऑमलेट की लेयर में भी रोल बना सकते हैं।

 

 

Latest Lifestyle News