1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम और टमाटर की यह चटनी रेसिपी सोशल मीडिया पर हो रही है खूब वायरल, पहले निवाले में ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद, नोट करें विधि

कच्चे आम और टमाटर की यह चटनी रेसिपी सोशल मीडिया पर हो रही है खूब वायरल, पहले निवाले में ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद, नोट करें विधि

How To Make Raw Mango And Tomato Chutney: गर्मियों के मौसम में अगर अपने आम और टमाटर की इस चटक चटनी का स्वाद नहीं चखा तो क्या चखा? चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

कच्चे आम की चटनी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @DV RECIPES कच्चे आम की चटनी

गर्मियों के मौसम में एक चीज जो सबसे ख़ास होती है वह है आम का सीज़न। इन दिनों मार्केट में खूब कच्ची कैरियां मिल रही हैं। अगर आपको भी आम की चटनी का स्वाद पसंद है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। आम और टमाटर के चटनी की यह वायरल रेसिपी। इसे खाते ही आपको एकदम चटपटा और झन्नाटेदार स्वाद मिलेगा। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आम और टमाटर की यह टेटसी चटनी रेसिपी

कच्चे आम की चटनी के लिए सामग्री

तेल 1-2 बड़े चम्मच, कच्चा आम 1, टमाटर 1, लहसुन 6-7 कलियाँ, हरी मिर्च 3-4, प्याज़ 1 मध्यम आकार का, लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया

कैसे बनाएं कच्चे आम और टमाटर की चटनी?

  • पहला स्टेप: कच्चे आम और टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें, उस पर एक गहरा पैन रखें और तेल डालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब तेल में दो टुकड़ों में कटा हुआ एक कच्चा आम, दो टुकड़ों में कटा हुआ एक टमाटर, लहसुन की 6-7 कलियाँ और 3-4 हरी मिर्च को डालें। 

  • तीसरा स्टेप: इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से लाल होने दें। इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें। 

  • चौथा स्टेप: जब ये सभी सामग्री लाल हो जाए तब गैस बंद कर दें और आम का पल्प अच्छी तरह से निकालें। टमाटर के ऊपर का छिलका भी निकालें। 

  • पांचवा स्टेप: आम, टमाटर के साथ लहसुन, मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, हरा धनिया और कटा हुआ प्याज को मिक्सर जार में डालें। 

  • छटवां स्टेप: इन सभी सामग्री को मिक्सर में दरदरा पीस लें। आप मिक्सर की जगह सील बट्टे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • सातवां स्टेप: आपकी आम और टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। इसे रोटी और दाल चावल के साथ साइड डिश के रूप में सर्व करें। 

Latest Lifestyle News