1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भुने आलू का स्वाद आपको भी है पसंद? कड़ाही में नमक डालकर बनाएंगे तो मिलेगा एकदम चूल्हे वाला स्वाद, नोट कर लें प्रोसेस

भुने आलू का स्वाद आपको भी है पसंद? कड़ाही में नमक डालकर बनाएंगे तो मिलेगा एकदम चूल्हे वाला स्वाद, नोट कर लें प्रोसेस

चूल्हे पर बने भुने आलू का स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है। अगर आपको भी चूल्हे में भूनें हुए आलू खाने का मन कर रहा है तो इसका लुत्फ़ गैस की आंच पर भी पा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं यह कैसे मुमकिन है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

भुने आलू - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @HOME RECIPE भुने आलू

अगर आपको भी चूल्हे पर भुने हुए अलौ खूब पसंद आते हैं तो अब आप यह स्वाद गैस पर भी पा सकते हैं। आप कड़ाही में नमक डालकर आसानी से आलू को भून सकते हैं। दरअसल, कड़ाही में नमक का इस्तेमाल एक ट्रिक की तरह किया जाता है, जिससे आलू बिल्कुल वैसे ही सोंधे और स्मोकी बनते हैं जैसे चूल्हे पर बनते हैं। कम सामग्री और आसान तरीके से तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। चलिए जानते हैं कड़ाही में आलू को कैसे भूनें?

आलू को भुनने के लिए सामग्री:

4-5 मध्यम आकार के आलू, 2 कप मोटा नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी,  नमक स्वादानुसार,  1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटे चम्मच सरसों का तेल

आलू को कड़ाही में भुनने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आलुओं को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें मोटा नमक डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक गर्म करें।

  • दूसरा स्टेप: जब नमक अच्छी तरह गरम हो जाए, तब इसके ऊपर आलू रख दें और कड़ाही को ढक दें।अब धीमी आंच पर आलुओं को 20-25 मिनट तक पकने दें।

  • तीसरा स्टेप: बीच-बीच में आलुओं को पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से बराबर सिक जाएं। नमक की गर्मी आलुओं को अंदर तक अच्छी तरह पका देगी और उन्हें सोंधा, चूल्हे जैसा स्वाद देगी।

  • चौथा स्टेप: जब आलू नरम हो जाएं, तो उन्हें कड़ाही से निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब इनके छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • पांचवां स्टेप: अब एक बाउल में आलू डालें और उसमें लाल मिर्च, हल्दी, नमक, चाट मसाला और सरसों का तेल या बटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  • छटवां स्टेप: आपके, सोंधे और स्वादिष्ट भुने आलू बनकर तैयार है। इन्हें गरमा-गरम चाय के साथ या स्नैक के रूप में सर्व करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News