1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली नारियल की चटनी में कौन से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है?

इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली नारियल की चटनी में कौन से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है?

इडली और डोसा के साथ परोसी जाने वाली नारियल की चटनी में स्वाद बढ़ाने के लिए कई मसालों और सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते हैं वो सामग्री कौन सी है?

नारियल की चटनी - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH नारियल की चटनी

इडली और डोसा का स्वाद नारियल की चटनी के बिना अधूरा लगता है। दक्षिण भारतीय खाने की यह चटनी अपने क्रीमी टेक्सचर के लिए काफी पसंद की जाती है। नारियल, हरी मिर्च और खास तड़के वाले मसालों से तैयार की जाने वाली यह चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। अगर आप भी घर पर होटल जैसी टेस्टी नारियल चटनी बनाना चाहते हैं, तो जानिए इसमें कौन-कौन से मसालों और सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

नारियल की चटनी के लिए चाहिए मसाले 

नारियल की चटनी बनाने के लिए आपको तेल, जीरा, करी पत्ते, अदरक, लहसुन की कलियाँ, ताज़ा धनिया, पुदीने के पत्ते, नमक, चीनी, राई और सूखी लाल मिर्च जैसे सामग्री की ज़रूरत होगी। इन मसालों का तड़का नारियल की चटनी का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाता है।

नारियल की चटनी के लिए सामग्री:

आधा नारियल, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, 10-12 करी पत्ते, 4-5 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, 2 लहसुन की कलियाँ, 3 चम्मच कच्ची मूंगफली, 3 चम्मच भुना हुआ चना, 1 गुच्छा ताज़ा धनिया, पुदीने के पत्ते, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच राई, 1 चम्मच धुली उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, 10-12 करी पत्ते

नारियल की चटनी बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आधा नारियल लें। नारियल को बारीक बारीक काटें।

  • दूसरा स्टेप: गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गम हो जाये तब उसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नारियल, मूंगफली, चना और नारियल डालें और हल्का भूनें और सभी सामग्री को मिक्सर जार में निकालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, मिक्सर जार में धनिया, पुदीना, नमक चीनी डालें और एकदम बारीक पीस लें।  अगर आपको और अच्छा साद चाहिए तो आप इसे सील बट्टे पर भी पीस सकते हैं। अब चटनी को एक बाउल में निकालें।

  • चौथा स्टेप: अब एक काढ़ि में तेल डालें और उसमें राई, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और 10-12 करी पत्ते डालें और फिर इसे तड़के को चटनी में डालें। आपकी  इडली डोसा की नारियल कटनी बनकर तैयार है।

Latest Lifestyle News