Happy Lohri 2024: लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में लोग काफी धूमधाम के साथ मनाते हैं। लोहड़ी का जश्न पारंपरिक पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। लोहड़ी खासतौर से सिख और पंजाबियों का त्योहार है। नई फसल के आने की खुशी में ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन घरों में पिन्नी, नए चावल और ताजा गुड़ की खीर, तिल, मूंगफली की चिक्की और मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है। जानिए लोहड़े के दिन कौन से पकवान बनाए और खाए जाते हैं।
Image Source : Socialगुड़ खीर
गुड़ की खीर- लोहड़ी के पर्व को गुड़ की खीर के बिना अधूरा माना जाता है। चावल और ताजा गुड़ से खीर तैयार की जाती है। कुछ लोग इसमें गन्ने के रस का भी इस्तेमाल करते हैं। इसे रस खीर कहते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है। शहरों में खीर को चीनी की जगह गुड़ डालकर तैयार किया जाता है।
Image Source : Socialखिचड़ी
दाल-चावल की खिचड़ी- लोहड़ी का त्योहार फसलों की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है। इसलिए इस मौके पर चावल की खिचड़ी भी बनाई जाती है। इस दिन लोग मूंग, चना दाल, उड़द दाल और चावल से बनी खिचड़ी खाते हैं।
Image Source : Socialसरसों साग मक्का की रोटी
मक्के की रोटी और साग- पंजाबियों का फेमस खाना है मक्के की रोटी और सरसों का साग। सर्दियों में ये खाना जितना टेस्टी लगता है उतना ही फायदेमंद होता है। लोहड़ी के दिन भी लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाकर खाते हैं।
Image Source : Socialपिन्नी
पिन्नी- पंजाब की पिन्नियां खूब फेमस हैं। इन्हें लोहड़ी के दिन भी बनाया और सर्व किया जाता है। सर्दियों में पिन्नी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। गुड़, आटा, गोंद और खूब सारे मेवा और घी डालकर तैयार किए गए ये लड्डू पिन्नी कहलाते हैं।
तिल की टिक्की- अगर मीठा खाने के शौकीन नहीं है तो आप तिल सेहत की नमकीन टिक्की बनाकर भी खा सकते हैं। लोहड़ी पर वैसे तिलकुट भी बनता है। लेकिन नमकीन डिश में आप आलू की टिक्की में तिल डालकर बना सकते हैं। इसे गर्मागरम हरी चटनी के साथ खाएं।
Image Source : Socialतिल लड्डू
मूंगफली और रेवड़ी- लोहड़ी का त्योहार मूंगफली और रेवड़ी के बिना अधूरा माना जाता है। इस दिन गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी खाई जाती है। रेवड़ी और पॉपकॉर्न बांटे जाते हैं। लोहड़ी की आग में रेवड़ी, पॉपकॉर्न, मूंगफली, गजर जैसी चीजें चढ़ाई जाती हैं।
मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है काली उड़द दाल की खिचड़ी, इस रेसिपी के आगे पुलाव भी फेल है
Latest Lifestyle News