1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर चिली तो खूब खाई होगी, अब घर पर ट्राई करें स्पाइसी एग चिली, नोट करें आसान रेसिपी

पनीर चिली तो खूब खाई होगी, अब घर पर ट्राई करें स्पाइसी एग चिली, नोट करें आसान रेसिपी

पनीर चिली तो आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने एग चिली का स्वाद चखा है? आज हम आपके लिए स्पाइसी एग चिली की एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं।

 घर पर एग चिली कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @N'OVEN - CAKE & COOKIES घर पर एग चिली कैसे बनाएं

अगर आप पनीर चिली से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार स्पाइसी एग चिली जरूर बनाएं। यह डिश स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है। आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट-स्टाइल स्पाइसी एग चिली बनाने की आसान रेसिपी।

एग चिली के लिए सामग्री

6 उबले अंडे, एक शिमला मिर्च, एक प्याज, एक प्याज, दो हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन 15-20 लौंग, अदरक 1-2 इंच, कॉर्न फ्लोर 6 बड़े चम्मच, मैदा 3 बड़े चम्मच, बेकिंग पाउडर 1 टीएसपी, अंडे का सफेद भाग, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी, नमक, आवश्यकतानुसार ठंडा पानी, तेल, कॉर्न फ्लोर 1 बड़ा चम्मच, सोया सॉस 1 चम्मच, डार्क सोया सॉस आधा चम्मच, सिरका आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी, नमक एक चुटकी, ताजा धनिया

एग चिली बनाने का तरीका

  • सबसे पहले 6 अंडा बॉयल कर लें। अब सके बाद शिमला मिर्च, प्याज को मोटा मोटा काटें। अब, अदरक, लहसुन हरी मिर्च और धनिया को चॉपर में चॉप करें।

  • एक मिक्सिंग बाउल में कॉर्नस्टार्च, मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक मिलाएं। इसमें अंडे की सफ़ेदी और थोड़ा पानी डालें। अब इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह चिकना और थोड़ा पतला घोल न बन जाए; यह चम्मच के पीछे अच्छी तरह चिपकना चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

  • एक गहरे पैन में तेल को हाई हीट पर गर्म करें। उबले हुए अंडे के सफ़ेद हिस्से के टुकड़ों को घोल में डुबोएं और उन्हें गर्म तेल में थोड़ा-थोड़ा करके डालें। इसे तब तक तलें जब तक कि यह सुनहरा न हो जाए। अंडों को निकालें और पेपर टॉवल पर रखें।

  • एक कड़ाही या बड़े पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल तेज़ आंच पर गर्म करें। अब इसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन और धनिया डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें सोया सॉस, सिरका, चीनी, नमक डालें। सॉस को थोड़ी देर पकने दें ताकि उनका स्वाद अच्छी तरह आ जाए। अब इसमें पानी डालें और उबाल आने दें।

  • अब उसमें मोटे कटे शिमला मिर्च, प्याज़ और स्प्रिंग अनियन डालें। धीरे-धीरे कॉर्नस्टार्च का घोल मिलाएं ताकि सॉस गाढ़ा हो जाए। उसके बाद अब अंडों को तेल में डालें फिर अच्छी तरह से मिलाएं। अब सर्विंग डिश में इसे निकालें और गरमा-गरम परोसें!

Latest Lifestyle News