आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। घर में कोई सब्जी न हो तो आलू से झटपट कई तरह की चीजें बनाई जा सकती है। आलू बच्चों की सबसे पसंदीदा सब्जी होती है। ऐसे में बच्चे ब्रेकफास्ट में आलू से बनी डिश खाना पसंद करते हैं। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि सुबह नाश्ते में स्वाद से भरपूर ऐसा क्या बनाया जाए। अगर घर में कोई सब्जी न हो और कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो सिर्फ आलू ही काफी है। बिना किसी तामझाम के, केवल आलू से आप एक ऐसा लाजवाब और कुरकुरा नाश्ता तैयार कर सकते हैं जो बड़ों से लेकर बच्चों तक सबको बेहद पसंद आएगा। इसे हम आलू के पकौड़े या आलू के कटलेट कह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस चटपटे नाश्ते की आसान सी रेसिपी।
कैसे बनाएं आलू का क्रिस्पी नाश्ता
- आलू का क्रिस्पी नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे कुकर में डालें। अब इसमें आलू डूबने जितना पानी डालें और 3 सीटी लगाकर इसे अच्छी तरह उबाल लें।
- जब आलू उबल जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब आलू ठंडा हो जाए तो इसे छील लें और फिर मैशर की मदद से मैश कर लें।
- आलू को मैश करने के बाद इसमें कटा हरा धनिया, हरी मिर्च थोड़ा सा लहसुन और लाल मिर्च को मिलाकर बनाए पेस्ट को डालें। फिर इसमें चावल का आटा एक से दो चम्मच डालें। इसके बाद इसमें कॉर्न फ्लोर डालें। अब स्वादुनासार नमक डालें और इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इन्हें मिक्स करने के बाद अब अपने हाथों में तेल लगाएं और तैयार मिश्रण की गोल गोल छोटी छोटी लोई बना लें। तैयार लोई को एक बर्तन में रख दें।
- अब गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इन लोईयों को डालें। धीमी आंच पर 5 मिनट पकाने के बाद आंच तेज कर दें। इससे कुरकुरापन आएगा।
- जब ये ब्राउन कलर का हो जाए तो इसे प्लेट में निकालें और धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News