1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम को बना लें हाई प्रोटीन नाश्ता, पालक और पनीर से झटपट होगा तैयार, नोट करें रेसिपी

शाम को बना लें हाई प्रोटीन नाश्ता, पालक और पनीर से झटपट होगा तैयार, नोट करें रेसिपी

शाम को अगर आपको कुछ हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो आप झटपट पालक और पनीर की यह रेसिपी बना सकते हैं

मूंग दाल पालक चीला- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @ASHUS VEG DELICACIES मूंग दाल पालक चीला

आगर आपको शाम के समय कुछ हेल्दी नाश्ता करने का मन कर रहा है तो आप पालक, मूंग और पनीर से टेस्टी चीला बना सकते हैं। ख़ास बात यह है कि यह हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी है। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान है, तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

पालक और पनीर का चीला बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग स्प्राउट्स1 कप, पालक 200 ग्राम, बेसन 4 बड़े चम्मच, लहसुन 15 कलियां, अदरक 3 इंच का टुकड़ा, हरी मिर्च 4, जीरा 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

  • स्टफिंग के लिए सामग्री: पनीर आधा कप, प्याज आधा कप, लाल शिमला मिर्च आधा कप, पीली शिमला मिर्च आधा कप, हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल

पालक और पनीर का चीला बनाने का तरीका

स्टेप 1:सबसे पहले मूंग स्प्राउट्स और पालक को अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में मूंग स्प्राउट्स, पालक, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और जीरा डालकर पीस लें। इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें बेसन व स्वादानुसार नमक मिलाएं। जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2: अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज, लाल और पीली शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ या मैश किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2–3 मिनट पकाएं। आपकी स्वादिष्ट पनीर स्टफिंग तैयार है।

स्टेप 3: अब एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करके हल्का तेल लगाएं। तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। इसे मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक पकने दें। जब चीला नीचे से सिक जाए, तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।

स्टेप 4: जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसके बीच में तैयार पनीर की स्टफिंग रखें। अब चीले को आधा मोड़ दें और कुछ देर तक तवे पर सेंकें, ताकि स्टफिंग भी गर्म हो जाए। इसी तरह बाकी बैटर से भी चीले तैयार कर लें। आपका स्वादिष्ट पालक-पनीर चीला तैयार है। इसे हरी चटनी, के साथ शाम के नाश्ते में गर्मागर्म सर्व करें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें

Latest Lifestyle News