अगर आप सुबह की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना पसंद करते हैं, तो बासी बचे चावल से तैयार होने वाली यह नमकीन रेसिपी जरूर ट्राई करें। अक्सर घरों में रात के पके चावल बच जाते हैं और अगले दिन समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए। ऐसे में आप इन चावलों से झटपट स्वादिष्ट नमकीन तैयार कर सकते हैं। इसमें सेव, बूंदी और मूंगफली का कुरकुरापन और मसालों का चटपटा स्वाद मिलेगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं बचे हुए चावल से नमकीन बनाने की सामग्री और आसान विधि।
बासी बचे चावल से नमकीन बनाने के लिये सामग्री
एक कप चावल, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच ऑरगनों, आधा कप सेव नमकीन, आधा कप बूंदी नमकीन, आधा मूंगफली
बासी बचे चावल से नमकीन बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: बासी बचे चावल से नमकीन बनाने के लिए, सबसे पहले चावल को अच्छी तरह अलग कर दें। अब उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच ऑरगैनो डालें और सब आपस में अच्छी तरह से नमक मिलाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब इसे अच्छी तरह से फैलाकर धूप में सूखा दें। दो तीन बाद, जब चावल अच्छी तरह से सूख जाए तब इसे तेल में अच्छी तरह से तल लें। इसे तब तक टलना है जब तक यह ब्राउन न हो जाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब एक बड़े बर्तन में चावल को निकालकर, उसमें आधा कप सेव नमकीन, आधा कप बूंदी नमकीन, आधा कप भुनी हुई मूंगफली आपस में अच्छी तरह से डालकर मिलाएं। अब इसमें करी पता का तड़का दें दें। तो इस तरह का आपका चावल का नमकीन बनकर तैयार है।
Latest Lifestyle News