सुबह उठकर कुछ नाश्ता बनाने का समझ न आए तो आप रात के बचे हुए आटे से स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं। पानी में उबालकर इस नाश्ते को तैयार किया जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। रात के बचे हुए आटे से बना ये नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसके टेस्ट रोटी सब्जी और पराठे से कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं इस नाश्ते को बनाने का तरीका क्या है और इसकी रेसिपी क्या है?
रात के आटे से बनाएं नाश्ता
पहला स्टेप- अगर रात का आटा बच जाए या थोड़ा आटा लगाकर रख दें, जिससे सुबह फटाफट नाश्ता बना सकें। आटे को किसी प्लेट में निकालें और अब इसमें बारीक कटी हरी मेथी डालें और थोड़ा सूखा आटा डालकर इसे मिक्स कर लें। अगर आपको पास रात का आटा नहीं है तो सुबह भी मेथी के साथ आटा गूंथ सकते हैं। आटे में थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल भी मिला दें। आटे को 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
दूसरा स्टेप- अब आटे से लोई तोड़कर रोटी जैसी बेल लें। अब रोटी के किनारे काटकर इसे चौकोर कर लें और छोटे छोटे चौकोर पीस में काट लें जैसे बर्फी काटते हैं। अब दो कोनों को आपस में मिलाएं और फिर बचे दो कोनों को नीचे की ओर करके चिपका दें। आपको इससे स्टार जैसी शेप बनानी है। सारे आटे से इसी तरह की शेप बनाकर तैयार कर लें। ध्यान रखें रोटी बेलने में बहुत ज्यादा न तो मोटी हो न ही पतली होनी चाहिए।
तीसरा स्टेप- एक कड़ाही में पानी गर्म होने के लिए रख दें। पानी में उबाल आने पर तैयार की गई डिश को पानी में डालें और इसे 10 मिनट के लिए पानी में उबालना है। अब पानी से निकाल लें और इसे अलग रख दें। पैन में 2-3 चम्मच तेल डालें और इसमें 7-8 लहसुन की कली काटकर डाल दें। 1 बारीक कटी प्याज डाल दें। जब प्याज भुन जाए तो 3 बारीक कटे टमाटर और नमक डाल दें। इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें। जब मसाला अच्छी भुन जाए तो इसमें रोटी से तैयार किए नाश्ते को डाल दें।
चौथा स्टेप- आप इसमें 2-3 चम्मच पानी मिक्स कर दें। जिस पानी में रोटियों से बने नाश्ते को उबाला था उसी पानी का इस्तेमाल कर लें। इससे अच्छा लसलसापन आ जाएगा। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिला दें। तैयार है स्वादिष्ट नाश्ता, जिसे आप पेट भरकर खा सकते हैं। ये नाश्ता गर्मागरम बहुत ही लाजवाब लगता है।
Latest Lifestyle News