1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा, यहां से नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा, यहां से नोट कर लें रेसिपी

अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो अंडा पराठा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। फटाफट नोट कर लें।

नाश्ते में बनाकर खाएं प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा, यहां से नोट कर लें रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : COOK WITH LUBNA/YOUTUBE नाश्ते में बनाकर खाएं प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा, यहां से नोट कर लें रेसिपी

दिन की शुरुआत अगर एक एनर्जेटिक और टेस्टी नाश्ते के साथ हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। अगर आप रोज़-रोज़ के बोरिंग नाश्ते से ऊब चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अंडा पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। यहां अंडा पराठा बनाने की सिंपल सी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें। 

सामग्री
आटे के लिए

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - 1 चम्मच
  • पानी - आटा गूंधने के लिए

स्टफिंग के लिए

  • अंडे - 3
  • बारीक कटा हुआ प्याज - 1 मध्यम आकार का
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 2 (स्वादानुसार)
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया - 2-3 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पकाने के लिए घी या तेल 

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2
एक बाउल में अंडों को फोड़ लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी चीजों को कांटे या व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए।

स्टेप 3
इसके बाद गुंथे हुए आटे से लोइयां तोड़ लें। एक लोई को सूखे आटे में लपेटकर रोटी की तरह बेल लें। अब तवे को गर्म करें और बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर दोनों तरफ से हल्का सा सेक लें।

स्टेप 4
हल्की सिकी हुई रोटी को तवे से उतार लें या तवे पर ही किनारे से थोड़ा उठाएं। अब रोटी के ऊपर तैयार किया गया अंडे का मिश्रण चारों तरफ फैलाएं। इसके किनारों पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं और धीमी आंच पर पकने दें।

स्टेप 5
जब अंडा एक तरफ से पक जाए, तो पराठे को सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। जरूरत पड़ने पर ऊपर से थोड़ा और घी लगाएं ताकि पराठा करारा बने। गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा तैयार है। इसे आप अपनी पसंद की हरी चटनी, टोमैटो केचप, दही या आचार के साथ सर्व कर सकते हैं। यह नाश्ता आपको दोपहर तक भूख नहीं लगने देगा।

Latest Lifestyle News