A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पके हुए केला से बना लें टेस्टी बर्फी, बिना मैदा और चीनी के होगी तैयार ये मिठाई, झटपट नोट करें रेसिपी

पके हुए केला से बना लें टेस्टी बर्फी, बिना मैदा और चीनी के होगी तैयार ये मिठाई, झटपट नोट करें रेसिपी

Banana Barfi Recipe: केले की टेस्टी बर्फी बनाने के लिए आपको न मैदा की ज़रूरत होगी न ही चीनी की।तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वाद से भरपूर मिठाई?

पके केले की बर्फी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @ HEBBARS KITCHEN/ UNSPLASH पके केले की बर्फी

अगर घर में पके हुए केले रखे-रखे ज्यादा पक गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनसे क्या बनाया जाए, तो उन्हें फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इनसे आप बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी बर्फी बना सकते हैं।  इस मिठाई को बनाने के लिए न मैदा की जरूरत होती है और न ही चीनी की। यह रेसिपी न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

केले की बर्फी के लिए सामग्री

तीन केला, एक कप गुड़, आधा कप घी, आधा कप गेंहू का आटा, आधा कप से थोड़ा कम सूजी, एक चम्मच केसर का पाउडर, एक चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप मिक्स ड्राइफ्रूट्स, दो चम्मच घी

कैसे बनाएं केले की बर्फी?

  • पहला स्टेप: केले की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तीन पके हुए केला लें। इन्हें मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

  • दूसरा स्टेप: गैस पर एक कड़ाही में एक कप गुड़ डालें और उसमें एक कप पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़े चाशनी में न बदल जाए।

  • तीसरा स्टेप: अब दूसरे पैन में आधा कप घी डालकर उसमें आधा कप गेंहू का आटा और सूजी डालकर ब्राउन होने तक अच्छी तरह से पकाएं।

  • चौथा स्टेप: जब आटा अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए तब उस्मने केले की प्यूरी डालें और फिर से लो फ्लेम पर अच्छी तरह से पकाएं।

  • पांचवा स्टेप: जब ये सभी अच्छी तरह से पक जाएं तब उसमें गुड़ की चाशनी और केसर का पाउडर डालकर अच्छी तरह से पकाएं।

  • छटवां स्टेप: जब, ये अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें दो चम्मच घी, इलायची पाउडर और मिक्स ड्राइफ्रूट्स डालकर एक बारे फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।

  • सातवां स्टेप: जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे सेट करने के लिए एक कंटेनर में डालें और अच्छी तरह से सेट करें।

  • आठवां स्टेप: अब इस मिश्रण को फ्रिज में सेट होने के लिए दो तीन घंटे रख दें। तय समय के बाद मिश्रण को कंटेनर में से निकालें और फिर चाकू की मदद से उसे बफ्री के शेप में काटें।

  • नौवां स्टेप: आपकी केले की टेस्टी बर्फी बनकर तैयार है। इसका लुत्फ़ उठाएं

 

Latest Lifestyle News