1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर इस तरह झटपट बनाएं कोकोनट बर्फी, बेहद सिंपल है रेसिपी

घर पर इस तरह झटपट बनाएं कोकोनट बर्फी, बेहद सिंपल है रेसिपी

कोकोनट बर्फी खाने में कमाल की लगती है। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, बनाना भी बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए कोकोनट बर्फी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

घर पर इस तरह झटपट बनाएं कोकोनट बर्फी, बेहस सिंपल है रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV घर पर इस तरह झटपट बनाएं कोकोनट बर्फी, बेहस सिंपल है रेसिपी

त्योहार का मौका हो या अचानक कुछ मीठा खाने का मन करे, तो लोगों को समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। हममें से ज्यादा लोग मीठे में हलवा खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसे बनाने में काफी कम समय लगता है। लेकिन एक और स्वीट डिश है जो बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है वो है कोकोनट बर्फी। कोकोनट बर्फी खाने में स्वादिष्ट लगती ही है, इसके साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है, लेकिन घर पर बनाई गई यह बर्फी न सिर्फ शुद्ध होती है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। यहां हम आपके लिए कोकोनट बर्फी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • डेसिकेटेड कोकोनट (नारियल का बुरादा): 2 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क: 1 कप (लगभग 200 ग्राम)
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच (बेहतरीन खुशबू के लिए)
  • घी: 1 बड़ा चम्मच
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता: 1 बड़ा चम्मच (सजावट के लिए)

स्टेप 1
सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें 1 चम्मच घी गर्म करें। अब इसमें 2 कप नारियल का बुरादा डालें। धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट के लिए भूनें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग नहीं बदलना चाहिए, हमें बस इसकी नमी को दूर करना है और हल्की सी खुशबू आने तक पकाएं। 

स्टेप 2
जब नारियल से हल्की खुशबू आने लगे, तब आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और इसमें 1 कप कंडेंस्ड मिल्क डालें। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। कंडेंस्ड मिल्क डालने के बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह कड़ाही के तले से न चिपके।

स्टेप 3
मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे और एक डो की तरह इकट्ठा न होने लगे। इसमें लगभग 4-5 मिनट का समय लगेगा। अब इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। इलायची इस बर्फी के स्वाद को दोगुना कर देती है।

स्टेप 4
अब गैस बंद कर दें। एक थाली या बर्फी ट्रे को थोड़े से घी से ग्रीस कर लें। तैयार नारियल के मिश्रण को इस थाली में निकालें और एक चम्मच या स्पैटुला की मदद से इसे समान रूप से फैलाते हुए चौकोर आकार में सेट कर लें।

स्टेप 5
बर्फी के ऊपर कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर चम्मच से हल्का सा दबा दें ताकि वे मिश्रण में चिपक जाएं। अब इसे रूम टेम्परेचर पर 1 घंटे के लिए या फ्रिज में 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। जब बर्फी अच्छी तरह सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से इसे अपने मनपसंद चौकोर या डायमंड आकार में काट लें और इसका आनंद उठाएं। 

Latest Lifestyle News