1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाकर रख लें कुरकुरी भिंडी फ्राई, दाल-चावल से लेकर रोटी तक, हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी, नोट करें आसान रेसिपी

घर पर बनाकर रख लें कुरकुरी भिंडी फ्राई, दाल-चावल से लेकर रोटी तक, हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी, नोट करें आसान रेसिपी

अगर आप खाने के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो घर पर कुरकुरी भिंडी फ्राई बनाकर रख सकते हैं।जानें कुरकुरी भिंडी फ्राई बनाने की रेसिपी।

कुरकुरी भिंडी फ्राई रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUEB - @DINDIGUL FOOD COURT कुरकुरी भिंडी फ्राई रेसिपी

अगर आपको खाने के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना पसंद है, तो भिंडी फ्राई की यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। इसे आप घर पर आसानी से बनाकर रख सकते हैं और दाल-चावल से लेकर रोटी-सब्जी तक के साथ सर्व कर सकते हैं। इसकी खासियत है इसका कुरकुरा टेक्सचर और मसालेदार स्वाद, जो साधारण खाने का जायका भी बढ़ा देगा। तो चलिए जानते हैं घर पर बाजार जैसी कुरकुरी भिंडी फ्राई बनाने के लिए कौन-सी सामग्री चाहिए और इसे बनाने का आसान तरीका।

कुरकुरी भिंडी फ्राई के लिए सामग्री

भिंडी 500 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच, चावल का आटा 2 छोटे चम्मच, बेसन 4 बड़े चम्मच, नींबू का रस 4 छोटे चम्मच, नमक आधा छोटा चम्मच, पानी 1 से 2 छोटे चम्मच, तलने के लिए तेल

कुरकुरी भिंडी फ्राई बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: कुरकुरी भिंडी फ्राई बनाने के लिए भिंडी को धोकर अच्छी तरह से सुखाएं ताकि उसमें नमी न रहे। अब ऊपर और नीचे का हिस्सा काटकर भिंडी को लंबाई में पतला-पतला काट लें। (आप चाहें तो बीच से चीरा लगाकर इसके बीज निकाल सकते हैं)।

  • दूसरा स्टेप: अब एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और चाट मसाला पाउडर को आपस में मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें पतली पतली कटी हुई भिंडी को डालकर और आपस में अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। अगर ज़्यादा सूखा लगे तो आप उसमें पानी मिला सकते हैं। इसके बाद अब इसमें नींबू का रस डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें भिंडी को डालकर ब्राउन होने तक अच्छी तरह से तल लें। जब ये तल जाए तब उसे एक एयर टाइट कंटेनर जार में रखें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें

 

Latest Lifestyle News