1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाएं जायकेदार हरियाली चिकन, भूल जाएंगे नॉर्मल चिकन का स्वाद, आसान है रेसिपी

डिनर में बनाएं जायकेदार हरियाली चिकन, भूल जाएंगे नॉर्मल चिकन का स्वाद, आसान है रेसिपी

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का चिकन करी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार डिनर में हरियाली चिकन ट्राय करें। ये स्वाद में जितना लजीज होता है, इसे बनाना उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए हरियाली चिकन की रेसिपी लेकर आए हैं।

डिनर में बनाएं जायकेदार हरियाली चिकन, भूल जाएंगे नॉर्मल चिकन का स्वाद, आसन है रेसिपी - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC डिनर में बनाएं जायकेदार हरियाली चिकन, भूल जाएंगे नॉर्मल चिकन का स्वाद, आसन है रेसिपी

नॉनवेज लवर्स को चिकन की बनी तरह तरह की डिशेज खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार एक ही तरह की डिशेज खाकर लोग बोर हो जाते हैं। चिकन करी के रोजमर्रा के स्वाद से हटकर कुछ नया और चटपटा खाने का मन है, तो हरियाली चिकन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। खाने में स्वादिष्ट हरियाली चिकन बनाना भी बेहद आसान है। बिना किसी झंझट के आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां हम हरियाली चिकन की रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें। 

सामग्री

  • चिकन: 500 ग्राम 
  • हरे मसाले का पेस्ट: 1 कप ताजा हरा धनिया, 1/2 कप पुदीना पत्ती, 3-4 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 8-10 लहसुन की कलियां।
  • मैरिनेशन के लिए: 1/2 कप ताजा दही, 1 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक।
  • सूखे मसाले: 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर।
  • तड़के के लिए: 2 बड़े चम्मच तेल या घी, 1 तेजपत्ता, 2 हरी इलायची, 1 दालचीनी का टुकड़ा, 2 बारीक कटे हुए प्याज।

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले एक मिक्सी लें और उसके जार में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ा सा पानी मिलाकर एक स्मूथ हरा पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 2: अब एक बड़े बर्तन में चिकन लें। इसमें तैयार हरे पेस्ट का आधा हिस्सा, दही, नींबू का रस, हल्दी और थोड़ा सा नमक डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3: इसके बाद एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी का टुकड़ा डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 4: अब मैरिनेट किया हुआ चिकन कढ़ाई में डालें और तेज आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें ताकि चिकन का पानी सूख जाए।

स्टेप 5: अब बचा हुआ हरा पेस्ट, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें। इसे धीमी आंच पर ढक्कर 15-20 मिनट तक पकाएं, जब तक कि चिकन पूरी तरह से गल न जाए और तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 6: लास्ट में गरम मसाला पाउडर मिलाएं और 2 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।

Latest Lifestyle News