1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बना लें रेस्टोरेंट जैसा मशरूम मसाला, मसालेदार ग्रेवी बनाने के लिए आज़माए ये ट्रिक, नोट करें विधि

घर पर बना लें रेस्टोरेंट जैसा मशरूम मसाला, मसालेदार ग्रेवी बनाने के लिए आज़माए ये ट्रिक, नोट करें विधि

अगर आपको रेस्टोरेंट जैसा मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी वाला मशरूम मसाला पसंद है, तो इसे घर पर बनाना बेहद आसान है।

रेस्टोरेंट जैसा मशरूम मसाला- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KANAK'S KITCHEN रेस्टोरेंट जैसा मशरूम मसाला

मशरूम मसाला एक ऐसी सब्जी है, जिसे लंच या डिनर में आप आसानी से बना सकते हैं। बस ग्रेवी तैयार करते समय कुछ खास ट्रिक्स अपनाएं, जिससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों लाजवाब हो जाएंगे। आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम मसाला बनाने की आसान विधि

मशरूम मसाला के लिए सामग्री

मशरूम 500 ग्राम, प्याज 5 से 6, टमाटर 3, तेल आधा कप, हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, तेज पत्ता 1, दालचीनी 2 इंच का टुकड़ा, हरी इलायची 2, बड़ी इलायची 1, जावित्री 1, लौंग 6 से 7, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी ज़रूरत के अनुसार

मशरूम मसाला कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मशरूम मसाला बनाने के लिए, सबसे पहले मशरूम को काटें और पानी में अच्छी तरह से धोएं और आगे इस्तेमाल के लिए रख दें।। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। कड़ाही में तेल डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसे एक बतर्न में निकालें। अब उसी कड़ाही में मशरूम को भूनें। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें तेल नहीं होना चाहिए। बिना तेल के मशरूम को अच्छी तरह से भूनें। जब यह भून जाए तो बर्तन में निकाल लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब भुने हुए प्याज को मिक्सर जार में डालकर एकदम बारीक पीस लें। उसी मिक्सर में टमाटर की प्यूरी भी बना लें। अब, कड़ाही में तेल डालें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, जावित्री और लौंग डालकर तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब उसमें पीसा हुआ प्याज डालें और अच्छी तरह पकाएं। 

  • चौथा स्टेप: उसके बाद, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले को अच्छी तरह से चलाएं। इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं तब उसमें पानी और मशरूम डालें। जब पानी गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें। आपका मशरूम मसाला बनकर तैयार है। इसके अलावा अगर आपको नाश्ते में कुछ क्रंची खाना है तो आप मशरूम कबाब की यह रेसिपी भी बना सकते हैं । 

Latest Lifestyle News