अगर आपको अपना लंच हाई प्रोटीन रखना है तो ब्रोकोली और स्प्राउट्स की टिक्की बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होता है और इस रेसिपी को बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि घर के बच्चे और बूढ़े मांग मांग कर खाएंगे। साथ ही आप इसे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्रोकोली और स्प्राउट्स टिक्की?
ब्रोकोली और स्प्राउट्स टिक्की के लिए सामग्री
-
एक कप ब्रोकोली स्टीम की हुई, एक कप स्प्राउट्स स्टीम किए हुए, एक कप पनीर, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, अदा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
डीप के लिए सामग्री: स्टीम किया हुआ चुकंदर , एक कप दही, पुदीना की ताजा पत्तियां, नमक स्वाद अनुसार
ब्रोकोली और स्प्राउट्स टिक्की बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: ब्रोकोली और स्प्राउट्स टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और ब्रोकोली, स्प्राउट्स और चुकंदर को नरम होने तक अच्छी तरह से स्टीम कर लें।
-
दूसरा स्टेप: जब ये तीनों सामग्री अच्छी तरह से पक जाए तब अब उसके बाद, ब्रोकोली और स्प्राउट्स को अच्छी तरह से मैश कर लें। उसके बाद उसमें कदूकस किया हुआ पनीर डालें और फिर से आपस में अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, अदा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें। उसके बाद पैन में थोड़ा तेल डालकर, दोनों तरफ से सुनहरा भूरा (गोल्डन ब्राउन) होने तक पकाएं। टिक्की पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि गैस की फ्लेम मीडियम हो। जब ये पक जाएं तो एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें
- चौथा स्टेप: अब, डिप बनाने के लिए, स्टीम किए हुए चुकंदर, दही, नमक और पुदीने को एक साथ मिक्सी जार में ब्लेंड कर लें। अब इन्हें अपनी पसंद के सलाद के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News