1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट, शाम की चाय का बढ़ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट, शाम की चाय का बढ़ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

बारिश का मौसम हो और शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा मिल जाए तो इससे अच्छी बात कुछ और हो ही नहीं सकती। क्रिस्पी कॉर्न भी बेहद स्वादिष्ट स्नैक है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से नोट करें रेसिपी।

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट, शाम की चाय का बढ़ जाएगा स्वाद- India TV Hindi
Image Source : THE TERRACE KITCHEN/YOUTUBE घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट, शाम की चाय का बढ़ जाएगा स्वाद

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ चटपटा, कुरकुरा मिल जाए, तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। ब्रेड पकौड़े, समोसे तो चाय के साथ आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी आपने क्रिस्पी कॉर्न चाट ट्राय किया है। रेस्टोरेंट में मिलने वाला 'क्रिस्पी कॉर्न चाट' बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबका ऑल-टाइम फेवरेट होता है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्प नहीं आता। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है आज हम आपके लिए क्रिस्पी कॉर्न की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • स्वीट कॉर्न (उबले हुए): 2 कप
  • कॉर्नफ्लोर: 3 से 4 चम्मच
  • चावल का आटा: 2 चम्मच (एक्स्ट्रा क्रिस्पिनेस के लिए)
  • बारीक कटा प्याज: 1 मध्यम आकार का
  • बारीक कटा टमाटर: 1 (बीज निकाले हुए)
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को एक छलनी में छान लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। ध्यान रहे, कॉर्न में हल्की नमी होनी चाहिए ताकि आटा उस पर चिपक सके, लेकिन वे बहुत गीले नहीं होने चाहिए। अब एक बड़े बाउल में कॉर्न लें। इसमें कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, थोड़ा सा नमक और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे हाथों से अच्छी तरह टॉस करें ताकि हर दाने पर आटे की एक सूखी परत चढ़ जाए।

स्टेप 2
कढ़ाई में तेल को गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो आंच को मध्यम कर दें और कॉर्न को तेल में डालें।

स्टेप 3
अब एक दूसरे बड़े बर्तन में इन तले हुए क्रिस्पी कॉर्न को डालें। इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चाट मसाला, बची हुई लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और ढेर सारा हरा धनिया डालें। चम्मच की मदद से या बर्तन को हिलाकर सब कुछ अच्छे से मिला लें। फिर इसे सर्व करें और चाय के साथ इसका आनंद लें। 

Latest Lifestyle News