1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गोभी मसाला की सब्जी बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी, शेफ रणवीर बरार से सीखें आसान रेसिपी

गोभी मसाला की सब्जी बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी, शेफ रणवीर बरार से सीखें आसान रेसिपी

रेस्टोरेंट जैसी गोभी मसाला की टेस्टी सब्जी बनाने के लिए आप भी शेफ रणवीर बरार के इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं

गोभी मसाला रेसिपी,- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK गोभी मसाला रेसिपी

आलू गोभी की सब्जी तो लगभग हर भारतीय घर में बनती है। लेकिन क्या आपने गोभी मसाला की सब्जी का स्वाद चखा है। थोड़ी तीखी, थोड़ी खट्टी और थोड़ी मीठी यह सभी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। सेलेब्रिटी मास्टर शेफ रणवीर बरार ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर इसकी रेसिपी बताई है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाए?

मसाला फूलगोभी बनाने के लिए सामग्री:

2 बड़े चम्मच तेल, तेल, 2-3 बड़े चम्मच घी, घी, 1 बड़ी फूलगोभी (धुली और साफ की हुई), फूलगोभी, 2 बड़े चम्मच घी, घी, 1 इंच अदरक, अदरक, 4-5 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर, आधा बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 कप पानी, आधा बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, 1 कप भीगी हुई इमली का पानी

मसाला फूलगोभी बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक बाउल  में, गर्म पानी और इमली डालें। आपस में अच्छी तरह मिलाएँ और थोड़ी देर के लिए भीगने दें। इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • एक बड़े बाउल में, ज़रूरत के हिसाब से पानी, स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब उसमें फूलगोभी डालें और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। उसके बाद एक पैन में तेल, घी डालें, जब यह गरम हो जाए, तो फूलगोभी डालें और 4-5 मिनट या आधा पकने तक पकाएं। अब इसे एक प्लेट में निकालकर  आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • अब उसी पैन में तेल और घी डालें। जब वह गर्म हो जाए तब उसमें कुटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, धनिया के डंठल, छोटी राई, कलौंजी डालें और 2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक डालें और एक मिनट तक पकाएं। उसके बाद उसमें  पानी डालें और इसे जल्दी से उबाल आने दें।

  • अब उसमें भुनी हुई फूलगोभी, किशमिश डालें, ढक्कन से ढक दें और 4-5 मिनट तक पकने दें। अब, इसमें कुटी हुई सूखी मेथी के पत्ते, भीगा हुआ इमली का पानी, चीनी डालें, ढक्कन से ढक दें और थोड़ी देर या पकने तक पकाएं। सर्विंग प्लेट में इसे निकालें, नमकीन बूंदी, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर से गार्निश करें। अब पूरी के साथ गरमागरम यह सब्जी परोसें।

Latest Lifestyle News