1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रेस्टोरेंट स्टाइल लहसुनी पनीर घर पर बनाएं, शेफ रणवीर ने बताई आसान रेसिपी, नोट करें विधि

रेस्टोरेंट स्टाइल लहसुनी पनीर घर पर बनाएं, शेफ रणवीर ने बताई आसान रेसिपी, नोट करें विधि

लहसुनी पनीर स्वाद से भरपूर एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप घर पर आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सकते हैं।

लहसुनी पनीर रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लहसुनी पनीर रेसिपी

पनीर का इस्तेमाल स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक कई तरह की रेसिपी बनाने में किया जाता है। जहां नाश्ते में लोग पनीर ब्रेड रोल, पनीर पॉकटेस जैसी स्नैक्स रेसिपी खाना पसंद करते हैं तो वहीं, मेन कोर्स में मसाला पनीर और मटर पनीर का स्वाद भी खूब पसंद किया जाता है। लेकिन, अगर आपको पनीर में लहसुन का फ्लेवर चाहिए तो आप लहसुनी पनीर की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। शेफ रणवीर बरार बता रहे हैं कि आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल लहसुनी पनीर कैसे बनाएं?

लहसूनी पनीर के लिए सामग्री:

  • पेस्ट के लिए सामग्री: 1 कप ताजा पुदीना की पत्तियां,1 कप ताजा हरा धनिया, 10-12 लहसुन, 1 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, नमक स्वादअनुसार, 2 बड़े चम्मच दही फेटा हुआ

  • लहसूनी पनीर के लिए सामग्री: 3 बड़े चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच सौंफ, 1 तेज पत्ता, 8 लहसुन की कलियाँ, 1 बड़ा प्याज, नमक स्वादअनुसार, आधा बड़ा चम्मच कुटे हुए धनिया के बीज, 2 हरी मिर्च, तैयार की हुई पेस्ट, 2 बड़े चम्मच तेल, 800 ग्राम पनीर टुकड़ों में, 1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस

लहसूनी पनीर बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: लहसूनी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, अदरक, स्वादानुसार नमक और दही डालें। अब इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर जार में डालें और पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें और एक बॉयल में निकालकर आगे इस्तेमाल के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उस पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, सौंफ, तेजपत्ता डालें और इसे अच्छे से चटकने दें। अब, उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन डाइलन। लहसुन जब सुनहरा होने लगे तब उसमें बारीक कटा प्याज़ डालें और 2-4 मिनट तक भूनें जब तक प्याज़ गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

  • तीसरा स्टेप: अब उसमें धनिया के नरम डंठल, स्वादानुसार नमक, साबुत धनिया, हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर भूनें। जब सभी सामग्रीअच्छी तरह भून जाए तब उसमें तैयार पेस्ट डालें और 7-8 मिनट तक पकाएं जब तक ग्रेवी से तेल अलग न होने लगे।

  • चौथा स्टेप: अब उसमें पनीर डालें। आप पनीर को फ्राई या सादा दोनों तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। पनीर डालने के बाद सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं। आखिर में कुटी हुई काली मिर्च, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और सूखी कसूरी मेथी, तली हुई मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू के टुकड़े से सजाएं। रोटी के साथ गरमा-गरम परोसें।

Latest Lifestyle News