1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी वेज दम बिरयानी, खुशबू और स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ, नोट करें रेसिपी

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी वेज दम बिरयानी, खुशबू और स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ, नोट करें रेसिपी

अगर आपको वेज दम बिरयानी का स्वाद पसंद आता है, तो आप इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

वेज दम बिरयानी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वेज दम बिरयानी रेसिप

अगर आपको बिरयानी खाने का शौक है, तो अब इसके लिए रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी आसानी से रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट वेज दम बिरयानी बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर लजीज वेज दम बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी।

वेज दम बिरयानी के लिए सामग्री

  • बासमती चावल, सब्जी की तैयारी: प्याज 6 मध्यम आकार, लहसुन 20-25 लौंग, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च 3-4, टमाटर 1, ताजा धनिया, पुदीने की पत्तियां, गाजर 2, फ़्रेंच बीन्स, आधा फूलगोभी, 2 मीडियम आकार के आलू

  • बिरयानी बेस: तेल 3-4 बड़े चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, धनिया पाउडर 2 चम्मच, बिरयानी मसाला 1.5 चम्मच, आवश्यकतानुसार गर्म पानी, दही 200 ग्राम, स्वादानुसार नमक, हरा मटर आधा कप, हरा धनिया और पुदीना

वेज दम बिरयानी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: बासमती चावल को पानी से तब तक धोएं जब तक कि पानी साफ न दिखने लगे। फिर चावल को कम से कम 30-45 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद चावल को पका लें।

  • दूसरा स्टेप: ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर ताज़ा हरा धनिया और पुदीना को बारीक काट लें। अब सभी सब्जियों को मीडियम आकार के टुकड़ों में काट लें, बस ध्यान रखें कि आलू के टुकड़े थोड़े बड़े रखें।

  • तीसरा स्टेप: बिरयानी बेस के लिए चौड़े मुँह वाले और मोटे तले के बर्तन का इस्तेमाल करें। इसे तेज़ आंच पर गर्म करें, तेल डालें और तेल गर्म हो जाने पर इसमें प्याज डाल दें। अच्छी तरह चलाएं और प्याज को मध्यम-तेज़ आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद, कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर पिसे हुए मसाले डालें। अब उसके बाद कटे हुए टमाटर, फेंटा हुआ दही और नमक डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए।

  • चौथा स्टेप: जब ग्रेवी पक जाए और तेल अलग होने लगे, तो कटे हुए आलू डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि आलू अच्छी तरह न पक जाएं। जब आलू पक जाएं, तो इसमें बाकी सभी सब्जियां डाल दें। फिर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सेट करने के लिए इसमें पानी डालें।

  • पांचवां स्टेप: अब चावल के ऊपर मुट्ठी भर पुदीना और हरा धनिया डालें, और फिर पिघला हुआ घी चारों तरफ समान रूप से डाल दें। सब्जी में चावल को अच्छी तरह से मिलाएं। और ढककर बिरयानी को कम से कम 20-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब बिरयानी को रखे हुए कुछ समय हो जाए, तो आप ढक्कन खोलकर इसे परोस सकते हैं। इसके अलावा आप फेस्टिव सीजन के मौके पर मलाईदार रबड़ी भी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी

Latest Lifestyle News