1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम को बना लें रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता, स्वाद ऐसा कि बच्चे मांग मांग कर खाएंगे, नोट करें विधि

शाम को बना लें रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता, स्वाद ऐसा कि बच्चे मांग मांग कर खाएंगे, नोट करें विधि

शाम को अगर आपके बच्चों को पास्ता खाने का मन कर रहा है तो आप रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बना सकते हैं, चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @N'OVEN FOODS रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता

अगर शाम को बच्चों के लिए कुछ टेस्टी बनाने का मन है, तो आप टोमैटो सॉस पास्ता बना सकते हैं। खास बात यह है कि टमाटर को रोस्ट करके यह पास्ता रेसिपी तैयार की गई है जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी

रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता के लिए सामग्री

  • टमाटर सॉस के लिए सामग्री: 2 छोटे चम्मच तेल, 5 टमाटर , 2 प्याज़, 10–12 लहसुन की कलियां, नमक चुटकी भर, थोड़ा सा गरम पानी

  • पास्ता उबालने के लिए साम्रगी: गरम पानी ज़रूरत के अनुसार, नमक एक चुटकी, पास्ता 200 ग्राम

  • तड़के के लिए सामग्री: ऑलिव ऑयल 2 बड़े चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, क्रीम चीज़ 100 ग्राम, शहद 2 छोटे चम्मच, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, तुलसी के पत्ते 15

रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पैन टमाटर को आधा काट लें। उसके बाद गैस ऑन कर पैन रखें और उसमें तेल डालें।  जब तेल गर्म हो जाए तब टमाटर का कटा हुआ हिस्सा नीचे की तरफ रखें। उसके बाद प्याज़ को काटकर लहसुन और नमक के साथ पैन में डाल दें। इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर अच्छी तरह भुन न जाएं। बीच-बीच में प्याज़ को हल्का चलाते रहें ताकि वे भी समान रूप से भुन जाएं।

  • दूसरा स्टेप: जब टमाटर अच्छे से भुन जाएं, तो उन्हें पलट दें और थोड़ा सा पानी डालकर 5-6 मिनट तक और पकाएं। जब टमाटर एकदम नरम हो जाए तब, गैस की आंच बंद कर दें और सभी चीज़ों को मिक्सर जार में ग्राइंड कर बारीक प्यूरी बना लें। आपका बेस तैयार है।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक सॉस पैन लें, उसमें गर्म पानी के साथ नमक डालें। पानी में उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो इसमें पास्ता डालें और दस मिनट तक पकाएं। इसके अलावा आप शाम की चाय के साथ क्रिस्पी सोया बॉल्स भी बना सकते हैं, नोट करें इसकी रेसिपी

  • चौथा स्टेप: जब तक पास्ता पक रहा है, तब तक एक सॉस पैन लें तेल डालें और उसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और चलाएं। उसके बाद तैयार किए गए टमाटर के पेस्ट को पैन में डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें क्रीम चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस स्टेज पर इसे चखें और ज़रूरत के हिसाब से नमक और मसाले एडजस्ट करें। आपक टोमैटो सॉस तैयार है। 

  • पांचवां स्टेप: जब आपका पास्ता पूरी तरह पक जाए तो उसे सॉस में डालें, साथ ही तुलसी  की पत्तियां भी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका रिच, क्रीमी'रोस्टेड टोमेटो गार्लिक पास्ता तैयार है।

Latest Lifestyle News