1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बनाएं साउथ का फेमस स्ट्रीट फूड पुनुगुलु, इन टिप्स से बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बनेंगे सॉफ्ट

शाम के नाश्ते में बनाएं साउथ का फेमस स्ट्रीट फूड पुनुगुलु, इन टिप्स से बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बनेंगे सॉफ्ट

अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो साउथ इंडिया का मशहूर स्ट्रीट फूड पुनुगुलु एक बेहतरीन विकल्प है।

साउथ इंडियन पुनुगुलु रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @RUCHI VANTILLU साउथ इंडियन पुनुगुलु रेसिपी

अगर आपको शाम के समय साउथ इंडियन स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप आंध्र प्रदेश की यह पुनुगुलु (Punugulu) रेसिपी बना सकते हैं। बता दें, पुनुगुलु आंध्र प्रदेश का एक फेमस स्ट्रीट फूड स्नैक है। इसे मुख्य रूप से बचे हुए खट्टे इडली-डोसा के बैटर से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए पुनुगुलु की इंस्टेंट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आलू और दही से मिलाकर बनाया जाएगा। अगर आप इसे हमारे बताए तरीके से बनाएंगे तो यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनेगा जो खाने में टेस्टी लगता है। तो, चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

पुनुगुलु बैटर के लिए सामग्री:

3 उबले आलू, आधा कप दही, आधा कप पानी, नमक, 1 कप चावल का आटा, 1/3 कप मैदा, 1 कप प्याज़, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, पानी

पुनुगुलु बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पुनुगुलु बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में 3 उबले आलू, आधा कप दही, आधा कप पानी, नमक, 1 कप चावल का आटा, 1/3 कप मैदा डालें। अब इन सभी सामग्री को पीस लें। ध्यान रखें ग्राइंड करते समय मिक्सर फास्ट न चलाएं। मिक्सर को मीडियम स्टेज पर ही चलाएं। इससे बैटर आसानी से पीस जाएगा। जब ये पीस जाए तो इसे एक बड़े बाउल में निकालें और दस से पंद्रह मिनट सेट होने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद आलू के बैटर में 1 कप प्याज़, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया, काली मिर्च का का पाउडर डालें और इसे खूब फेंटें। फेंटेंने से हवा भर जाएगी और बैटर गीला होगा जिससे यह फ्लफी बनता है। पुनुगुलु अच्छी तरह से तेल में फुले इसलिए बैटर में आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा भी डालें। 

  • तीसरा स्टेप: इसे तेल में तलने से पहले इसका छोटा सा बॉल्स बनाएं और पानी में डालें। अगर बॉल्स पानी में ऊपर तैरने लगता है तो आप इसे तेल में डालकर आसानी से तल सकते हैं। मीडियम आंच पर छोटे छोटे बॉल्स बनाकर डालें और क्रिस्पी होने तक तलें। अब इसे आप हरी धनिया और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

Latest Lifestyle News