1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करना चाहते हैं तो सोया पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए सोया पराठा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर प्रोटीन- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर प्रोटीन

ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों का सेवन दिनभर आपको एनर्जी देने का काम करता है। लेकिन कई बार सुबह की भागदौड़ में लोगों को समझ नहीं आता कि क्या नाश्ता बनाया जाए। लोग अक्सर ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो बनाने में आसान हो, स्वाद में लाजवाब हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। अगर आप भी रोज़ के वही पराठे खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें सोया पराठा। सोयाबीन प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगा। यहां हम आपके लिए सोया पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – गूंथने के लिए
  • तेल या घी – 1 चम्मच
  • सोया चूरा – 1 कप
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया – आधा कप
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • अमचूर पाउडर या चाट मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – सेकने और पकाने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा लें। उसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें।

स्टेप 2
एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पीसा हुआ सोया डालकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह फूल जाए, तो पानी छान लें और सोया चूरे को हाथों से अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि सारा पानी निकल जाए। अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें निचोड़ा हुआ सोया चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें। सभी मसालों को मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक अच्छी तरह भून लें। आखिर में बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें। स्टफिंग को ठंडा होने दें।

स्टेप 3
गूंथे हुए आटे से मीडियम साइज की लोइयां तोड़ लें। एक लोई को थोड़ा सा बेलकर कटोरी का आकार दें। अब इसके बीच में 2 चम्मच सोया स्टफिंग रखें और किनारों को समेटते हुए बंद कर दें। लोई पर सूखा आटा लगाएं और हल्के हाथों से पराठे को बेल लें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले। अब तवे को गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

Latest Lifestyle News