1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कम तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी दूधी ना मुठिया, यहां से सीखें इस गुजराती डिश की रेसिपी

कम तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी दूधी ना मुठिया, यहां से सीखें इस गुजराती डिश की रेसिपी

अगर आप सुबह नाश्ते या इवनिंग स्नैक के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो दूधी ना मुठिया बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये एक गुजराती डिश है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी है। यहां से नोट करें दूधी ना मुठिया की रेसिपी।

कम तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी दूधी ना मुठिया, यहां से सीखें इस गुजराती डिश की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : NEWHOLYBITES/INSTAGRAM कम तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी दूधी ना मुठिया, यहां से सीखें इस गुजराती डिश की रेसिपी

आपने गुजरात की कई डिशेज खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने दूधी ना मुठिया ट्राय किया है। दूधी ना मुठिया गुजरात का एक बेहद लोकप्रिय, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है। यह डिश न केवल कम तेल में बनकर तैयार होती है, बल्कि बेसन, सूजी और लौकी की वजह से पोषण से भरपूर भी होती है। अगर आप शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी नाश्ता खाना चाहते हैं, तो दूधी ना मुठिया एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए दूधी ना मुठिया की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

मुठिया बनाने के लिए

  • कद्दूकस की हुई लौकी: 2 कप
  • गेहूं का आटा: 1 कप
  • बेसन: 1/2 कप
  • सूजी: 1/4 कप
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया-जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल: 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी/गुड़: 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल: 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए)
  • बेकिंग सोडा: एक चुटकी
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

तड़के के लिए

  • तेल: 1 से 2 छोटे चम्मच
  • राई: 1 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल: 1 बड़ा चम्मच
  • हींग: एक चुटकी
  • करी पत्ता: 8-10
  • सूखी लाल मिर्च: 1-2

बनाने का तरीका
डो तैयार करें
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, सूजी, कद्दूकस की हुई लौकी और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया-जीरा पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक, चीनी) मिलाएं। अब इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस, 1 चम्मच तेल और चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें। लौकी के पानी की मदद से ही नरम आटा गूंद लें।

शेप दें और स्टीम करें
हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर आटे के लंबे रॉल मुठिया बना लें। एक स्टीमर या ढोकला स्टैंड की प्लेट को तेल से ग्रीस करें और उस पर ये रोल रख दें। ढक्कन बंद करके मध्यम-तेज आंच पर 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें। चाकू डालकर चेक करें, अगर चाकू साफ बाहर आए तो मुठिया पक चुका है।

कटिंग करें
स्टीम किए हुए रोल को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इन्हें आधा इंच मोटाई के गोल टुकड़ों में काट लें।

हल्का तड़का लगाएं
एक पैन में केवल 1-2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई, हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और सफेद तिल डालें। जब तिल चटकने लगें, तो कटे हुए मुठिया पैन में डालें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

Latest Lifestyle News