1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे चावल से ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी इडली, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे घर वाले

रात के बचे चावल से ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी इडली, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे घर वाले

रात के बचे हुए चावल को लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर इसे फ्राई करके खाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आप इससे सॉफ्ट एंड फ्लपी इडली बना सकते हैं। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें।

रात के बचे चावल से ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी इडली, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे घर वाले- India TV Hindi
Image Source : RIZ FOOD COURT/YOUTUBE रात के बचे चावल से ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी इडली, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे घर वाले

रात के बचे हुए चावल अक्सर फ्रिज में यूं ही पड़े रहते हैं। कभी-कभी समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए। अक्सर लोग इनसे फ्राइड राइस या पराठे बना लेते हैं, लेकिन अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बचे हुए चावल से सॉफ्ट और स्पंजी इडली बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि घर के लोग मांग-मांगकर खाएंगे। यहां इसकी रेसिपी दी गई है, नोट कर लें। 

सामग्री

  • बचे हुए चावल: 1 कप
  • सूजी (रवा): 1 कप
  • दही: 1/2 कप (ताजा या हल्का खट्टा)
  • पानी: आवश्यकतानुसार (बैटर बनाने के लिए)
  • ईनो या बेकिंग सोडा: 1 छोटी चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: इडली मोल्ड में लगाने के लिए

तड़के के लिए

  • राई: 1/2 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता: 8-10
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

बनाने का तरीका 

स्टेप 1: सबसे पहले मिक्सर जार में 1 कप बचे हुए चावल और 1/2 कप दही डालें। थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम स्मूथ और बारीक पीस लें।

स्टेप 2: अब इस पिसे हुए चावल के मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें। इसमें 1 कप सूजी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर बैटर बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी मिलाएं।

स्टेप 3: इस घोल को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छे से फूल जाए।

स्टेप 4: एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का तैयार करें। इस तड़के और बारीक कटे हरे धनिए को बैटर में मिलाकर मिक्स करें। इससे इडली में साउथ इंडियन फ्लेवर आ जाता है।

स्टेप 5: जब आप इडली बनाने वाले हों, तब बैटर में 1 छोटी चम्मच ईनो डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। बैटर तुरंत ही फ्लफी और हल्का हो जाएगा।

स्टेप 6: इडली के सांचों में थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस करें। चम्मच की मदद से मोल्ड्स में बैटर भरें। इडली स्टीमर या कुकर में पानी गरम करें और इडली स्टैंड को रखकर 10 से 12 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भाप में पकाएं। फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें। 

Latest Lifestyle News