1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है। ऐसे में इस दिवाली आप घर पर बंगाल की फेमस मिठाई संदेश बनाएं। ये खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।

दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SANGEETA'S CORNER/YOUTUBE दिवाली के मौके पर घर पर बनाएं बंगाल की फेमस मिठाई संदेश, जान लें इसकी आसान सी रेसिपी

दिवाली का त्योहार नजदीक है और इसके सेलिब्रेशन की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। इसे खुशियों और मिठाइयों का त्योहार कहा जाता है। इस खास मौके पर घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं और मिठाइयों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा माना जाता है। लेकिन इस दिवाली घर में वहीं पारंपरिक मिठाइयों की जगह बंगाली मिठाई का टेस्ट एड करें और घर पर आसानी से बंगाल की फेमस मिठाई संदेश बनाएं। यह बनाने में बेहद आसान है और मुंह में जाते ही घुल जाती है। यहां बंगाल की फेमस मिठाई संदेश की रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 2 से 3 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 4 से 5 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए पिस्ता या बादाम

बनाने का तरीका

  • बंगाल की फेमसल मिठाई बनाने के लिए सबसे जरूरी है फ्रेश छेना। इसके लिए एक बर्तन में दूध उबालें। जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस धीमा कर दें। 
  • अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके नींबू का रस या सफेद सिरका डालें। कुछ ही देर में दूध फट जाएगा। इसके बाद गैस बंद कर दें। 
  • दूध को फाड़ने के बाद एक साफ सूती कपड़ा लें और उसमें दूध को छान लें। इसके बाद छेने को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। 
  • छेना को धोने के बाद कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। 
  • अब तैयार छेने को एक प्लेट में निकालें और हाथों की मदद से अच्छी तरह मसलें। मसलने से ये मुलायम हो जाएगा। छेना जितना मुलायम होगा संदेश उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। 
  • मसलने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
  • इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तैयार छेना डालें। इसके बाद इसे चलाते हुए धीमी आंच पर 5-10 मिन पकाएं। 
  • जब छेना थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैंस बंद कर दें। इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसकी छोटी छोटी लोइयां बनाएं और इसके ऊपर बादाम लगाएं। फिर इसे मेहमानों को सर्व करें। 

Latest Lifestyle News