A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा आज नाश्ते में बनाएं लौकी का पराठा, इतना क्रिस्पी और लच्छेदार बनेगा कि हर कोई मांग कर खाएगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

आज नाश्ते में बनाएं लौकी का पराठा, इतना क्रिस्पी और लच्छेदार बनेगा कि हर कोई मांग कर खाएगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Lauki Ka Paratha Kaise Banate Hain: क्या आपने कभी लौकी का पराठा खाया है, अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें ये सुपर हेल्दी रेसिपी। लौकी का पराठा बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। जानिए लौकी का पराठा बनाने की रेसिपी।

लौकी का पराठा बनाने की विधि- India TV Hindi Image Source : SOCIAL लौकी का पराठा बनाने की विधि

नाश्ते में आलू, प्याज, पनीर और गोभी के पराठे तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या कभी लौकी का पराठा खाया है। लौकी की पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। जो लोग लौकी का नाम सुनकर नाक-मुंह बनाते हैं उन्हें भी लौकी का पराठा बहुत पसंद आएगा। खास बात ये है कि लौकी का पराठा इतना क्रिस्पी और लच्छेदार बनता है कि एक बार तो आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे कि ये पराठा लौकी से बना है। बच्चों को लौकी खिलाने का ये अच्छा ऑप्शन है। आइये जानते हैं लौकी का पराठा कैसे बनाते हैं और लौकी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी।

लौकी का पराठा रेसिपी (Lauki Ka Paratha Recipe)

लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें और आटे में थोड़ा नमक मिक्स कर लें। आटा अच्छी तरह से सेट होने के लिए रख दें।
अब लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें। एक कड़ाही में 1 स्पून धी, थोड़ा जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हल्दी और फिर इसमें लौकी डालकर ढ़क दें। लौकी को हल्का फाई करना है।
अब लौकी में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया मिला दें। इसे ठंडा होने दें। आप स्टफिंग में अपने स्वाद के हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं। ध्यान रखें लौकी को पानी सूखने तक पकाना है।
अब आटे में हल्का ऑयल लगाकर सेट कर लें और लोई तोड़कर हल्का बड़ा कर लें। बीच में 1-2 चम्मच लौकी की स्टफिंग रखें और हल्के हाथ से पराठा जैसा बेल लें। 
अगर आपको पराठा बनाने में परेशानी हो या फिर स्टफिंग बाहर निकलने लगे तो इसके लिए अच्छा तरीका है कि आप 2 पतली रोटियां बेल लें। बीच में स्टफिंग रखें और रोटी को किनारे से दबाते हुए बंद कर दें।
तैयार पराठे में 1-2 बेलन लगाते हुए और बढ़ा दें और एक प्रोपर शेप दें। इसके बाद पराठे को तवा पर डालकर अच्छी तरह से दोनों साइड से सेंक लें। 
तैयार है लौकी का स्वादिष्ट पराठा इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ आएं। आपको यकीन नहीं होगा कि लौकी से भी इतना टेस्टी और हेल्दी पराठा बन सकता है। इस पराठे को बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं।

 

Latest Lifestyle News