A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा चाय में पहले दूध डालना चाहिए या फिर पानी, इस तरीके से दोगुना बढ़ सकता है Chai का स्वाद

चाय में पहले दूध डालना चाहिए या फिर पानी, इस तरीके से दोगुना बढ़ सकता है Chai का स्वाद

How to make chai: क्या आप भी टी लवर हैं यानी आपको भी चाय पीने का शौक है? अगर हां, तो आपको चाय बनाने के लिए इस तरीके को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बढ़ाएं चाय का स्वाद?- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH कैसे बढ़ाएं चाय का स्वाद?

भारत में कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कुछ लोगों को तो चाय इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वो दिन में 3-4 कप चाय पी जाते हैं। अगर आपको भी चाय पीना अच्छा लगता है, तो आपको चाय बनाने के इस तरीके को फॉलो करना चाहिए, जिसकी मदद से चाय के स्वाद को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बेहतरीन चाय बनाने के लिए आपको पहले पानी का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर दूध यूज करना चाहिए।

पहला स्टेप- चाय बनाने के लिए सबसे पहले आपको पैन में पानी डालना चाहिए और फिर गैस ऑन कर देनी चाहिए। पानी को अच्छी तरह से बॉइल होने दीजिए।

दूसरा स्टेप- पानी के उबलने के बाद आपको इसमें चाय की पत्ती एड करनी चाहिए। चाय की पत्ती को धीमी आंच पर उबलने दीजिए जिससे पानी में पत्ती का स्वाद बस जाए।

तीसरा स्टेप- अब अगर आप चाय में इलायची, अदरक, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, तुलसी की पत्ती जैसी औषधीय गुणों से भरपूर चीजें डालना चाहते हैं, तो इन्हें एड कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- जब ये मिक्सचर अच्छी तरह से बॉइल हो जाए, तब इसमें चीनी भी डाल दीजिए। अब आखिर में आपको इस मिक्सचर में दूध एड करना है।

पांचवां स्टेप- धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चाय को उबलने दीजिए। चाय का रंग आने के बाद आप गैस बंद करके चाय को किसी भी कप या फिर गिलास में छान सकते हैं।

इस तरीके से चाय बनाने से चाय का रंग भी अच्छा आता है और स्वाद भी बढ़ता है। चाय से आने वाली खुशबू भी आपका दिल जीत लेगी। आपको भी इस प्रोसीजर को फॉलो कर चाय बनानी चाहिए और इसके टेस्ट का लुत्फ उठाना चाहिए। यकीन मानिए इस तरीके से चाय के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News