A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. न दूध फाड़ने का झंझट, न छेना बनाने की मेहनत, ब्रेड से ही बनाएं नरम और स्वादिष्ट रसमलाई, नोट करें विधि

न दूध फाड़ने का झंझट, न छेना बनाने की मेहनत, ब्रेड से ही बनाएं नरम और स्वादिष्ट रसमलाई, नोट करें विधि

अगर, आपने भी अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको छेना की ज़रूरत नहीं होती है

ब्रेड से रसमलाई - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YUMMY ब्रेड से रसमलाई

रसमलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको ट्रेडिशनल रसमलाई की रेसिपी नहीं बल्कि ब्रेड की रसमलाई रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने के लिए आपको न दूध फाड़ने की ज़रूरत है और न छेना बनाने की ज़रूरत है। इसका स्वाद तो बढ़िया लगता ही है साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्रेड वाले रसमलाई

ब्रेड रसमालाई बनाने के लिए सामग्री

दूध फुल फैट 1 लीटर, कंडेंस्ड मिल्क आधा कप, खोया आधा कप, कटे हुए काजू – मुट्ठी भर, कटे हुए बादाम – मुट्ठी भर, कटे हुए पिस्ते – मुट्ठी भर, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, केसर चुटकी भर, गुलाब जल – 1 बड़ा चम्मच, ब्रेड स्लाइस – 12 पीस

ब्रेड रसमालाई बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले, एक लीटर फुल फैट मिल्क को गैस ऑन कर, गर्म करने के लिए रखें। दूध में आधा कप कंडेंस्ड मिल्क भी मिलाएं। इससे स्वाद और भी बढ़िया लगता है और दूध जल्दी गाढ़ा होता है। 

  • दूसरा स्टेप: दूध जब गधा होने लगे तब इसमें बारीक कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर और चुटकी भर केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपको कलर चाहिए तो फूड कलर मिला सकते हैं और फूड कलर नहीं है तो आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। जब दूध गाढ़ा हो होकर रबड़ी बन जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब ब्रेड लें और उसे बाउल या गिलास की मदद से राउंड शेप में काट लें। अब आधा कप खोया लें और उसे अच्छी तरह से मलें। खोया में भी आप पिस्ता मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप:  अब एक ब्रेड स्लाइस के ऊपर मावा का मिश्रण रखें और फिर उसके ऊपर खोया रखकर अच्छे से फैलाएं। अब उसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें। इन्हें आपस में चिपकाने के लिए आप थोड़ा पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब अच्छे से दोनों चिपक जाएँ तो एक गहरे बर्तन मे रखें।

  • पांचवां स्टेप: अब जिस बर्तन में ब्रेड स्लाइस रखा है उसमें रबड़ी डालें। आपका रसमलाई बनकर तैयार है। इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।

Latest Lifestyle News