1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. न बेलना और न आटा गूंथना, इस तरह बनाएं एकदम नरम बेसन प्याज का पराठा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

न बेलना और न आटा गूंथना, इस तरह बनाएं एकदम नरम बेसन प्याज का पराठा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Besan Pyaaz Ka Paratha Recipe: नाश्ते में पराठे खाना पसंद है तो एक बार बेसन प्याज का ये नरम और मुंह में घुल जाने वाला पराठा जरूर ट्राई करें। बेसन प्याज का पराठा घंटों रखने पर भी कड़ा नहीं होगा। इसका स्वाद भी एकदम अलग लगेगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

बेसन प्याज का पराठा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेसन प्याज का पराठा रेसिपी

नाश्ते में ज्यादातर घरों में पराठे बनते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन में भी पराठे पैक करके दिए जाते हैं। लेकिन कई बार पराठे ठंडे होने पर कड़े हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको पराठे की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो घंटों रखने के बाद भी कड़े नहीं होंगे। इस पराठे को बनाने के लिए आपको न टो आटा गूंथना पड़ेगा और न ही पराठा बेलना होगा। सिर्फ आसानी से तवे पर सेंककर पराठा तैयार किया जा सकता है। बेसन प्याज का पराठा खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। फटाफट नोट कर लें बेसन प्याज के पराठे की रेसिपी।

बेसन प्याज का पराठा रेसिपी 

पहला स्टेप- पराठा बनाने के लिए 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन की कलियां, 3-4 हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर इसे कूट लें। कूटते वक्त नमक मिला लें इससे स्वाद आ जाएगा। अब पैन में थोड़ा तेल डालें और उसमें 2 लंबे और पतले कटे प्याज के टुकड़े डाल दें। प्याज को हल्का सा भूनना है और फिर इसमें आधा कप बेसन डाल दें। बेसन को मिक्स करेंगे तो हल्के छाग आते हैं। अब इसे निकाल लें और ठंडा पानी डालकर बेसन को घोल लें। अगर तुरंत बेसन को घोला नहीं तो इसमें गांठें पड़ जाएंगी। 

दूसरा स्टेप- अब इस बेसन और प्याज वाले घोल में डेढ कप आटा मिक्स करके पानी मिलाते हुए इसका डोसा जैसे घोल बनाना है। इसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, थोड़ी हल्दी, लाला मिर्च पाउडर, हींग और नमक डाल दें। अगर आपके पास कोई पराठा मसाला है तो वो भी इसमें डाल सकते हैं। 

तीसरा स्टेप- अब एक तवा लें और उस पर हल्का तेल लगा लें। डोसा की तरह तवा के बीच में बैटर डालें और इसे हल्का फैला दें। बेसन प्याज के पराठे के बहुत पतला नहीं फैलाना होता है। आप इसे थोड़ी देर मीडियम आंच पर सेंक लें और पलट लें। पराठे के प्रेस करते हुए इसे अच्छी तरह पका लें।

इसी तरह सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें। ये पराठे काफी देर रखने के बाद भी मुलायम बने रहते हैं। आप बच्चों को टिफिन में ये पराठा बनाकर दे सकते हैं। जिन लोगों के दांतों में कुछ परेशानी उन्हें ये पराठा बनाकर खिला सकते हैं। 

 

Latest Lifestyle News