A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Peanut Butter Recipe: घर पर कैसे बनाएं हेल्दी पीनट बटर? फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Peanut Butter Recipe: घर पर कैसे बनाएं हेल्दी पीनट बटर? फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Peanut Butter Recipe: घर पर पीनट बटर बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव और एडेड शुगर वाले बटर से कहीं ज्यादा हेल्दी होता है। तो बिना देरी किए फटाफट नोट करें इसकी आसान सी रेसिपी।

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी पीनट बटर?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर पर कैसे बनाएं हेल्दी पीनट बटर?

पीनट बटर आज के समय हर फिटनेस फ्रीक की डाइट का अहम हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोग बाजार से पीनट बटर खरीदकर खाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले पीनट बटर में अक्सर हानिकारक पाम ऑयल और ढेर सारी चीनी होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा ये काफी महंगे भी होते हैं जिसका सीधा असर जेब पर पड़ता है। ऐसे में आप घर पर कम खर्चे में हेल्दी पीनट बटर तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए हेल्दी पीनट बटर की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • मूंगफली: 2 कप (कच्ची या भुनी हुई)
  • नमक: एक चुटकी (स्वाद बढ़ाने के लिए)
  • शहद या गुड़: 1 चम्मच 
  • तेल: 1-2 चम्मच (सिर्फ जरूरत पड़ने पर, मूंगफली का तेल या नारियल तेल बेस्ट है)

बनाने की विधि
मूंगफली को भूनें
अगर आपने कच्ची मूंगफली ली है, तो उसे एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। जब छिलका आसानी से उतरने लगे, तो आंच बंद कर दें। 

छिलका निकालें
मूंगफली को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर हाथों से रगड़कर छिलके उतार लें।

ब्लेंड करना शुरू करें
मूंगफली को एक हाई-स्पीड ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालें। इसे 1 मिनट तक चलाएं। पहले यह पाउडर जैसा दिखेगा।

लगातार ब्लेंड करें
मशीन को रोककर किनारों से पाउडर को बीच में करें और फिर से चलाएं। कुछ ही देर में मूंगफली अपना प्राकृतिक तेल छोड़ने लगेगी और यह पेस्ट जैसा बनने लगेगा।

फ्लेवर डालें
जब पेस्ट स्मूथ होने लगे, तब इसमें नमक और शहद डालें। अगर आपको पीनट बटर बहुत ज्यादा सूखा लगे, तो ही इसमें 1 चम्मच तेल डालें।

क्रीमी होने तक ब्लेंड करें
इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह पूरी तरह क्रीमी न हो जाए। अगर आपको 'क्रंची' पीनट बटर पसंद है, तो अंत में थोड़ी सी कुटी हुई भुनी मूंगफली डाल दें।

Latest Lifestyle News