1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का स्वाद बढ़ा देगा आलू, हरी मिर्च का अचार, झटपट हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

खाने का स्वाद बढ़ा देगा आलू, हरी मिर्च का अचार, झटपट हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

आलू और हरी मिर्च का ऐसा चटपटा कॉम्बिनेशन है जो बोरिंग से बोरिंग खाने का स्वाद भी दोगुना कर देता है। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में घंटों की मेहनत नहीं लगती, यह मिनटों में तैयार हो जाता है। यहां हम हरी मिर्च और आलू के चटपटे अचार की रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

खाने का स्वाद बढ़ा देगा आलू, हरी मिर्च का अचार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खाने का स्वाद बढ़ा देगा आलू, हरी मिर्च का अचार

गर्मियों का मौसम अचार बनाने के लिए बेस्ट माना जाता है। तेज धूप और कम नमी के कारण इस मौसम में तैयार किया गए अचार की शेल्फ लाइफ लंबी होती है। आमतौर पर इस मौसम में घरों में आम का या फिर मिर्च का अचार बनाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने आलू और हरी मिर्च का अचार ट्राय किया है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, बनाना भी मिनटों का काम है। आप कम समय में ये अचार बना सकते हैं। ऐसे में यहां हम हरी मिर्च और आलू के अचार की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री 

  • उबले हुए आलू: 3-4 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • हरी मिर्च: 10-12 (बीच से कटी या लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • ससों का तेल: 3-4 बड़े चम्मच
  • राई (पीली या काली): 1.5 छोटा चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
  • सौंफ पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (रंग के लिए)
  • अमचूर पाउडर (या नींबू का रस): 1 छोटा चम्मच
  • हींग: एक चुटकी
  • कलौंजी (मंगरैल): आधा छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार 

बनाने की विधि
स्टेप 1
सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें। हरी मिर्च को धोकर, कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें और बीच से चीरा लगा लें।

स्टेप 2
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और उसे धुआं निकलने तक गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो गैस की आंच को धीमा कर दें या कुछ सेकंड के लिए बंद कर दें ताकि मसाले जलें नहीं।

स्टेप 3
अब गुनगुने तेल में हींग और कलौंजी डालें। इसके तुरंत बाद कटी हुई हरी मिर्च और आलू के टुकड़े डालें। 

स्टेप 4
इसे धीमी आंच पर आलुओं और मिर्च को 1-2 मिनट के लिए भूनें। अब इसमें दरदरी पिसी राई, सौंफ पाउडर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 5
सारे मसालों को आलू के साथ अच्छे से मिलाएं ताकि मसालों की कोटिंग आलू पर बढ़िया से चढ़ जाए। आखिर में अमचूर पाउडर या 1 नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं। आपका झटपट आलू-हरी मिर्च का तीखा-चटपटा अचार तैयार है। इसे आप पराठे, रोटी, नमकीन किसी के साथ भी खा सकते हैं। 

Latest Lifestyle News