1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना झंझट के झटपट तैयार करें साउथ इंडियन रवा डोसा, नोट करें आसान सी रेसिपी

बिना झंझट के झटपट तैयार करें साउथ इंडियन रवा डोसा, नोट करें आसान सी रेसिपी

दक्षिण भारत का रवा डोसा अपने लाजवाब कुरकुरेपन और बेहतरीन स्वाद के लिए पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो रवा डोसा बेस्ट है। नोट करें रेसिपी।

बिना झंझट के झटपट तैयार करें साउथ इंडियन रवा डोसा, नोट करें आसान सी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बिना झंझट के झटपट तैयार करें साउथ इंडियन रवा डोसा, नोट करें आसान सी रेसिपी

ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो मूड अच्छा हो जाता है। ये न केवल पेट भरता है बल्कि एनर्जेटिक रखने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार सुबह की भागदौड़ भरी जिंदगी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन रवा डोसा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और कम मेहनत में झटपट बन भी जाता है। यहां रवा डोसा की आसान सी रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • सूजी (रवा) - 1 कप
  • चावल का आटा - ½ कप
  • मैदा - ¼ कप
  • दही - 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • जीरा - ½ छोटा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 1
  • बारीक कटा अदरक - 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता - 5 से 6
  • बारीक कटा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी - जरूरत के अनुसार
  • तेल या घी - डोसा सेंकने के लिए

बनाने का तरीका

  1. रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, चावल का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक मिलाएं। खटास लाने के लिए आप इसमें दही भी एड कर सकते हैं।
  2. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर हल्का पतला हो। 
  3. बैटर को ढककर 20 से 30 मिनट के लिए रख दें। जब सूजी पानी सोख ले तो इसमें जरूरत के मुताबिक थोड़ा सा और पानी मिलाएं। 
  4. इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। जब तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए तो बैटर को कलछी की मदद से डालें और इसे डोसे की तरह गोल गोल फैलाएं। 
  5. फिर डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें। जब किनारे कुरकुरे हो जाए तो इसे पलटें और एक तरफ से मोड़ लें। 
  6. आपका रवा डोसा बनकर तैयार है। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।  

Latest Lifestyle News