A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सद्गुरु की बेटी ने बताया सुबह की जल्दी में कैसे बनाएं High Protein नाश्ता, जो बढ़ाए तंदुरुस्ती, फटाफट नोट करें रेसिपी

सद्गुरु की बेटी ने बताया सुबह की जल्दी में कैसे बनाएं High Protein नाश्ता, जो बढ़ाए तंदुरुस्ती, फटाफट नोट करें रेसिपी

सद्गुरु की बेटी राधे जग्गी ने हाल ही में पेसरट्टू की रेसिपी बताई है। ये एक हाई प्रोटीन नाश्ता है जिसे बनाना बेहद आसान है। ऐसे में यहां से नोट कर लें पेसरट्टू की रेसिपी।

सद्गुरु की बेटी ने बताया सुबह की जल्दी में कैसे बनाएं High Protein नाश्ता- India TV Hindi
Image Source : COOKINGSHOOKING/YOUTUBE सद्गुरु की बेटी ने बताया सुबह की जल्दी में कैसे बनाएं High Protein नाश्ता

सद्गुरु की बेटी राधे जग्गी मुख्य रूप से कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। राधे जग्गी भारत की एक जानी-मानी शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्होंने कला के प्रति अपने लगाव के चलते बहुत कम उम्र से ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित संस्थान कलाक्षेत्र फाउंडेशन से भरतनाट्यम में डिप्लोमा प्राप्त किया है। उन्होंने प्रसिद्ध गुरुओं और पद्मश्री लीला सैमसन के मार्गदर्शन में अपनी कला को निखारा है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक हाई प्रोटीन डिश के बारे में बताया है, जो शरीर की तंदुरुस्ती बढ़ाने के साथ साथ एनर्जी भी देता है। उन्होंने जिस डिश के बारे में बताया है उसका नाम है पेसरट्टू। पेसरट्टू एक साउथ इंडियन डिश हैं जिसे नॉर्थ इंडिया में मूंग दाल का डोसा कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस डिश को कैसे बनाया जाता है।

पेसरट्टू बनाने का तरीका 

स्टेप 1 - पेसरट्टू बनाने के लिए रातभर हरी मूंग दाल और एक कप चावल को भिगोकर छोड़ दें। 

स्टेर 2 -  सुबह इसे अच्छी तरह धो कर साफ कर लें और मिक्सर ग्रांइड में रखें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, पालक डालकर एक बारीक बैटर तैयार कर लें। 

स्टेप 3 - जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे एक बाउल में निकालकर रख लें और दूसरी तरफ गैस पर तवा गर्म करें। 

स्टेप 4 - जब तवा गर्म हो जाए तो इसपर हल्का सा गर्म पानी डालकर हीट टेस्ट कर लें। इसके बाद तैयार बैटर डालें और एक डोसे का आकार दें। 

स्टेप 5 -  इसके बाद इसपर घी डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। जब दोनों तरफ से सिक जाए तो इसे चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इसमें आलू या पनीर की स्टफिंग भी डाल सकते हैं। 

Latest Lifestyle News