1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटा गूंथते समय उसमें तेल मिलाना चाहिए या नहीं, जानिए ऐसा करने से क्या होता है?

आटा गूंथते समय उसमें तेल मिलाना चाहिए या नहीं, जानिए ऐसा करने से क्या होता है?

कुछ लोगों को आपने आटा गूंथते वक्त उसमें तेल या घी डालते हुए देखा होगा। आइये जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है। क्या इससे रोटी पराठा बनाने में कुछ फर्क होता है। आटा गूंथते वक्त तेल मिलाना चाहिए या नहीं?

आटा गूंथते वक्त तेल मिलाना चाहिए या नहीं? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आटा गूंथते वक्त तेल मिलाना चाहिए या नहीं?

भारत में दादी नानी के ऐसे कई नुस्खे प्रचलित हैं जिन्हें लोग आज भी फॉलो करते हैं। आटा गूंथते समय तेल या घी मिलाना भी ऐसी ही एक पुरानी परंपरा रही है जिसे कुछ घरों में अपनाया जाता है। ये खाना पकाने में एक अहम और असरदार तरकीब है जिससे आपकी रोटियां लंबे समय तक मुलायम और आटा एकदम परफेक्ट गूंथकर तैयार होता है। इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं।

आटा गूंथते समय तेल मिलाने से क्या फायदे होते हैं

रोटियां बनती हैं बेहद सॉफ्ट- आटे में अगर आप गूंथते वक्त 1 चम्मच तेल या घी मिला लेते हैं तो इससे रोटियां कहीं ज्यादा मुलायम और फूली-फूली बनती हैं। तेल आटे के कणों पर एक परत बना देता है, जिससे आटा बहुत कड़ा नहीं होता है। इससे आटे में चिपक यानि ग्लूटेन भी ज्यादा नहीं बढ़ता है। जब आप तवे पर इस तरह से तैयार किए आटे की रोटियां डालते हैं तो ये ज्यादा मुलायम बनती हैं।

ताजा रहती है रोटियां- आटे में तेल डालने के बाद तैयार की गई रोटियां लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं। तेल की वजह से आटे की नमी नहीं सूखती और जब आप इस आटे से बनी रोटियां किसी को टिफिन या सफर में देते हैं तो ये रोटियां और पराठे घंटों बाद भी सूखे या कड़क नहीं होते, बल्कि मुलायम बने रहते हैं।

बेलना होता है आसान- आटा गूंथते वक्त 1 चम्मच तेल मिलाने से आटा लगाते वक्त हाथों में ज्यादा चिपकता नहीं है। इससे एकदम चिकना डो बनता है और रोटी बेलना काफी आसान हो जाता है। तेल वाले आटे से बनी रोटी, पूरियां बेलते वक्त चकले या बेलन पर ज्यादा नहीं चिपकते हैं।

स्वाद और टेक्सचर में सुधार- जरा सा तेल या घी आटे में मिलाने से रोटियां और पराठों में हल्का सा क्रिस्प और बढ़िया स्वाद आ जाता है। रोटी सेंकते वक्त इसका रंग भी बहुत सुंदर आता है और इससे रोटी ज्यादा सूखी नहीं बनती है।

मुलायम आटा गूंथने के तरीका

मुलायम आटा गूंथने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ठंडे पानी से आटा कड़ा हो जाता है। जबकि गर्म पानी से आटा पानी को अच्छी तरह सोखता है और लचीला बनता है। आटे में 1-2 चम्मच तेल या घी डालने से आटे का सूखापन कम हो जाता है। इससे आटा हाथ पर चिपकता नहीं है और अच्छी तरह से नीट हो जाता है। तुरंत गूंथे हुए आटे की रोटियां फटती है और कड़ी बनती हैं। अच्छी रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथने के बाद इसे 15-20 मिनट सेट होने के लिए ढककर रख दें। इससे रोटियां बेलना आसान होगा और रोटी मुलायम बनेंगी।

 

Latest Lifestyle News