1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में पड़ी है खट्टी दही तो नाश्ते, लंच और डिनर में ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं जाएगी बेकार

घर में पड़ी है खट्टी दही तो नाश्ते, लंच और डिनर में ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं जाएगी बेकार

घर में खट्टी दही पड़ी है तो उसे फेंकने की बजाय कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। खट्टी दही का इस्तेमाल कर आप नाश्ता, लंच और डिनर में कुछ चीजें बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं खट्टी दही का क्या उपयोग करें।

खट्टी दही का इस्तेमाल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खट्टी दही का इस्तेमाल

दही खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। लेकिन अगर दही खट्टी हो जाए तो खाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खट्टी दही को फेंकने की बजाय कई दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। खट्टी दही से आप नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक में कई डिश बनाकर खा सकते हैं। खट्टी दही का उपयोग सिर्फ कुकिंग में नहीं बल्कि कई घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये जानते हैं खट्टी दही से क्या क्या बनाया जा सकता है। खट्टी दही का इस्तेमाल कैसे करें?

खट्टी दही का क्या इस्तेमाल करें

खट्टी दही से उत्तपम या सूजी इडली बनाएं- खट्टी दही का इससे अच्छा इस्तेमाल नहीं हो सकता। आप इससे सूजी इडली बनाकर खा सकते हैं। खट्टी दही को हल्का ब्लैंड कर लें और अब इसमें सूजी को 2-3 घंटे के लिए या पूरा रात भिगोकर फ्रिज में रख दें। अब फूली हुई सूजी से बैटर जैसा घोल तैयार कर लें और इससे उत्तपम या इडली बनाकर खाएं। इस तरह बिना सोडा और ईनो के स्वादिष्ट रवा इडली बनकर तैयार हो जाएंगी।

खट्टी दही से बनाएं कढ़ी- कुछ लोग बाजार से कढ़ी बनाने के लिए खासतौर से खट्टी दही खरीदकर लाते हैं। खट्टी दही को हल्का ब्लैंड करके पतला कर लें। इसमें जरूरत के हिसाब से बेसन मिलाकर घोल बना लें। कढ़ी को अच्छा तड़का लगाकर बना लें। हल्की खट्टी कढ़ी का स्वाद खाने में बहुत टेस्टी लगती है। 

मट्ठे के आलू- खट्टी दही का इस्तेमाल मट्ठे के आलू बनाने में भी किया जा सकता है। आलू के लिए हल्की खट्टी दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दही को ब्लैंड करते पतला कर लें, जिससे खट्टापन दूर हो जाता है। आप खट्टी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हंग कर्ड बनाएं- दही का सारा खट्टापन उसके पानी में होता है। अगर दही का पानी निकाल दिया जाए तो खट्टापन दूर हो जाता है। इसके बाद आप दही का इस्तेमाल दूसरे कामों में कर सकते हैं। हंग कर्ड बनाने के लिए खट्टी दही को किसी मलमल के कपड़े में बांधकर टांग दें और सारा पानी निकल जाने दें। इस दही का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

पीतल और तांबे के बर्तन साफ करने में उपयोग- खट्टी दही का इस्तेमाल आप घर के पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने में भी कर सकते हैं। इसके लिए दही को पतला कर लें या ऐसे ही गाढ़ा दही बर्तनों पर अच्छी तरह से लपेटकर रख दें। थोड़ी देर बार किसी स्क्रबर की मदद से दही को रगड़ते हुए बर्तनों को साफ कर लें। तांबे और पीतल के बर्तन चमक उठेंगे।

 

Latest Lifestyle News