1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का स्वाद बढ़ा देगी अमरूद की ये खट्टी-मीठी चटनी, जान लें बनाने का तरीका

खाने का स्वाद बढ़ा देगी अमरूद की ये खट्टी-मीठी चटनी, जान लें बनाने का तरीका

अमरूद की यह खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी खाने का स्वाद दो गुना कर देती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह पराठे, समोसे, या चावल-दाल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है।

खाने का स्वाद बढ़ा देगी अमरूद की ये खट्टी-मीठी चटनी, जान लें बनाने का तरीका - India TV Hindi
Image Source : TASTY FOOD/YOUTUBE खाने का स्वाद बढ़ा देगी अमरूद की ये खट्टी-मीठी चटनी, जान लें बनाने का तरीका

बारिश का मौसम, घर पर बने पराठे और साथ में चटनी मिल जाए खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आम तौर पर घरों में आलू के पराठे बनाए जाते हैं और इसके साथ धनिया, पुदीना या टमाटर की चटनी सर्व की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चटनी का स्वाद चखा है? अमरूद की चटनी खाने में खट्टी-मीठी और बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आप पराठे, समोसे, रोटी, नान किसी के साथ भी सर्व किया जा सकता है। अमरूद को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अमरूद विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, बनाना भी इसे उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए अमरूद की  चटपटी चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें रेसिपी। 

अमरूद की चटनी के लिए सामग्री

  • 2- 3 अमरूद मीडियम साइज के 
  • 1- 2 हरी मिर्च
  • 6-7 काली मिर्च
  • 1 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • 1 स्पून भुना हुआ जीरा 
  • आधा कप कटा हुआ हरा धनिया 
  • 1 नीबू 
  • आधा स्पून काला नमक 
  • नमक स्वादानुसार 

बनाने का तरीका

  • अमरूद की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे टुकड़ों में काट लें। आप चाहे तो बीज निकाल भी सकते हैं।
  • इसके बाद हरी मिर्च, अदरक को साफ करके बड़े टुकड़े में काट लें। 
  • अब अमरूद, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक को मिलाकर मिक्सी में डालें और बारीक पीस लें। 
  • आपकी अमरूद की चटनी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या नान के साथ सर्व करें। 

अमरूद खाने के फायदे

पाचन तंत्र के लिए वरदान: अमरूद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाकर पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखता है।

इम्युनिटी बढ़ाए: अमरूद में संतरे से भी अधिक विटामिन C पाया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल संक्रमणों से बचे रहते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद: कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर के कारण अमरूद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक हेल्दी फ्रूट ऑप्शन है। 

Latest Lifestyle News