सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी ठंड के मौसम में कुछ गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो अदरक का हलवा ट्राई कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं अदरक का हलवा बनाने की आसान रेसिपी।
सर्दी खांसी में अदरक क्यों है फायदेमंद?
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और गले की खराश जैसे लक्षणों में राहत मिल सकती है। अदरक का हलवा सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने वाला विकल्प हो सकता है।
अदरक का हलवा बनाने के लिए सामग्री
अदरक आधा किलो, गुड़ 250 ग्राम, घी 100 ग्राम, मिक्स ड्राई फ्रूट्स
अदरक का हलवा बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: अदरक का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उसको छीलकर अच्छी तरह से पानी में धोएं। अब, इसे मिक्सर जार में डालकर एकदम पतला पेस्ट बना लें। इस बात का ध्यान रखें कि अदरक को पीसते समय उसमें पानी नहीं मिलाना है।
-
दूसरा स्टेप: अब एक पैन में घी डालें जब वह गर्म हो जाए तब उसमें अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें। इस दौरान गैस की आंच मीडियम रखें। जब अदरक का पेस्ट हल्का लाल हो जाए तब इसमें गुड़ मिला लें और चलाते हुए पकाएं। थोड़ा सा पानी डालें और गुड़ को अच्छी तरह से पिघलने दें।
-
तीसरा स्टेप: जब गुड़ अदरक में अच्छी तरह मिल जाए तो इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को भूनकर और दरदरा पीसकर मिक्स करें।
-
चौथा स्टेप: अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक साथ पका लें। जब हलवा के अंदर का पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट अदरक का हलवा बनकर तैयार है। सर्दी खांसी होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें
Latest Lifestyle News