1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटे का एकदम कुरकुरा और खस्ता नाश्ता, इस रेसिपी से तैयार करें ये मजेदार ब्रेकफास्ट

आटे का एकदम कुरकुरा और खस्ता नाश्ता, इस रेसिपी से तैयार करें ये मजेदार ब्रेकफास्ट

Wheat Flour Breakfast Recipe: हेल्दी नाश्ता खाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे और प्याज से टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं। ये ब्रेकफास्ट काफी कुरकुरा और खस्ता बनता है। फटाफट नोट कर लें रिसिपी।

आटे का नाश्ता कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आटे का नाश्ता कैसे बनाएं

नाश्ते में गेहूं के आटे से बनी डिश शामिल करते हैं तो ये मैदा से कहीं ज्यादा हेल्दी है। ज्यादातर लोग नाश्ते में तरह तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो नॉर्मल पराठे को कुछ ट्विस्ट देकर और भी मजेदार बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मजेदार रेसिपी बता रहे हैं जिसे गेहूं के आटे और कुछ मसालों के साथ बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसका मुख्य इंग्रीडिएंट प्याज की स्टफिंग है। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और ये खाने में पराठे से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। फटाफट नोट कर लें गेहूं के आटे से बने नाश्ते की रेसिपी।

पराठे से मजेदार गेहूं के आटे का नाश्ता

पहला स्टेप- नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार करनी होगी। इसके लिए 1 प्याज को बारीक कट कर लें, 2 कली लहसुन और 3 हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। अब 3 चम्मच बारीक कटा धनिया और थोड़े पुदीना के पत्ते सारी चीजों को मिला लें।

दूसरा स्टेप- स्टफिंग के लिए ¼ टीस्पून जीरा पाउडर, ½ टीस्पून गरम मसाला और ¼ टीस्पून नमक डालें। सारी चीजों को मिक्स कर लें और इन मसालों को प्याज और दूसरी सब्जियों में मिक्स कर लें। अब 2 कप आटा गूंथ लें। आटे में थोड़ा नमक और 2 चम्मच घी डालकर मुलायम गूंथना है। आटे को 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

तीसरा स्टेप- नाश्ता बनाने के लिए आटे से बड़ी सी लोई लेकर इसे पतला और खूब बड़ा बेल लें। आपको रोटी का दोगुना बेलना है। हल्का तेल लगाएं और ऊपर से सूखा आटा छिड़क दें। अब इसके ऊपर 2 चम्मच प्याज वाली स्टफिंग को अच्छी तरह फैला दें। अब रोटी के 2 हिस्सों को फोल्ड करें और फिर एक स्क्वायर में फोल्ड कर लें। 

चौथा स्टेप- हर परत के बीच ऑयल भी लगाएं। इससे नाश्ता क्रिस्पी बनेगा। अब एक पर थोड़ा ऑयल लगाएं और इसमें तैयार किए गए नाश्ते को डालकर शालो फ्राई करें। गैस की फ्लेम मीडियम रखें और तेल लगाते हुए क्रिस्पी होने सेंक लें। जब रोटी पराठे जैसी ब्राउन फ्राई हो जाए तो गैस से उतार लें। 

तैयार है पराठे से मजेदार आटे का सुपर हेल्दी नाश्ता। आप इसे हरी चटनी के साथ खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा। बच्चों को भी ये नाश्ता खूब पसंद आता है। आप इसे सफर में ले जाने के लिए भी बनाकर रख सकते हैं।

Latest Lifestyle News