A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय बनाते समय कब डालनी चाहिए चाय पत्ती, जिससे एकदम कड़क बनेगी Chai, नोट कर लीजिए रेसिपी

चाय बनाते समय कब डालनी चाहिए चाय पत्ती, जिससे एकदम कड़क बनेगी Chai, नोट कर लीजिए रेसिपी

Kadak chai recipe: क्या आपको भी कड़क चाय पीने का शौक है? अगर हां, तो आपको जान लेना चाहिए कि चाय बनाते समय चाय की पत्ती कब डालनी चाहिए।

कड़क चाय बनाने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH कड़क चाय बनाने का तरीका

अगर आपको चाय पीना पसंद है, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। कड़क चाय पीने के शौकीन लोगों को इस रेसिपी को फॉलो करके चाय बनानी चाहिए। चाय बनाते समय आप किस स्टेप पर चाय पत्ती डाल रहे हैं, ये बात बहुत मायने रखती है। अगर आप सही समय पर चाय पत्ती एड करते हैं, तो न केवल चाय का रंग बढ़िया आएगा बल्कि चाय स्ट्रॉन्ग यानी कड़क बनेगी। आइए कड़क चाय बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- कड़क चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी निकाल लीजिए और फिर इस पानी को एक बार बॉइल कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- जैसे ही पानी उबल जाए, आपको इसमें चाय पत्ती एड करनी है। उबले हुए पानी में चाय पत्ती डालने से चाय का रंग और स्वाद दोनों बढ़िया हो जाएंगे।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आप पैन में अदरक और इलायची डाल सकते हैं। अब आपको लगभग 2-4 मिनट तक चाय को मीडियम फ्लेम पर बॉइल करना है।

चौथा स्टेप- जब पानी का रंग भूरा होने लगे, तब आप इसमें दूध और चीनी एड कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- अब 1-2 मिनट तक चाय को बॉइल होने दीजिए जिससे चीनी अच्छी तरह से घुल जाए।

छठा स्टेप- आपकी कड़क चाय सर्व करने के लिए तैयार है। आप गर्मागर्म चाय को कप में छानकर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर शुरुआत में खौलते पानी में चाय पत्ती डाली जाती है, तो चाय पत्ती का स्वाद अच्छी तरह से चाय में बस जाता है। यही वजह है कि इलायची या फिर अदरक को भी शुरुआत में ही पैन में डालने की सलाह दी जाती है जिससे दोनों का स्वाद और खुशबू चाय में अच्छी तरह से बस जाए। अगली बार आपका जब भी कड़क चाय पीने का मन करे, तो आप इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News