1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स, पनीर से मिलेगी प्रोटीन की भरपूर मात्रा, नोट कर लीजिए रेसिपी

घर पर बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स, पनीर से मिलेगी प्रोटीन की भरपूर मात्रा, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 02, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 04:17 pm IST

Paneer Cutlets Recipe: क्या आपने कभी घर पर पनीर कटलेट्स की रेसिपी ट्राई की है? अगर नहीं, तो आपको एक बार पनीर कटलेट्स की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पनीर कटलेट्स- India TV Hindi
पनीर कटलेट्स Image Source : COOKINGSHOOKING/YT

प्रोटीन से भरपूर पनीर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या आपको पनीर से भरा कटलेट खाना पसंद है और क्या आप बाहर ठेले पर या फिर रेस्टोरेंट में जाकर पनीर कटलेट खाते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको घर पर पनीर कटलेट बनाना सिखाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पनीर कटलेट बनाने के लिए 100 ग्राम पनीर, 3-4 मीडियम साइज्ड बॉइल्ड आलू, एक गाजर, एक शिमला मिर्च, 2 मीडियम प्याज, हाफ कटोरी बारीक कटा धनिया, एक चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/4 चम्मच ओरिगैनो, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, चुटकी भर चाट मसाला, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक, 2 चम्मच मैदा और 2 कटोरी मकई पोहे की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको सभी सब्जियों को धोकर, छीलकर, बारीक-बारीक काट लेना है।

दूसरा स्टेप- अब पनीर को क्रश कर लीजिए। इसके बाद आलू को बॉइल करके कद्दूकस कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक स्पून जीरे को चकले पर रखकर बेलन से पीस लीजिए।

चौथा स्टेप- एक कटोरे में पनीर, आलू, सारी सब्जियां, जीरा, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, नमक, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया निकालिए और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद मकई के पोहे को मिक्सर में क्रश कर लीजिए। इसकी जगह आप ब्रेड क्रम्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

छठा स्टेप- एक कटोरी में एक स्पून मैदा और हाफ गिलास पानी निकालकर मिक्स कर लीजिए।

सातवां स्टेप- पनीर वाले मिक्सचर को लेकर छोटे-छोटे कटलेट का शेप देते जाइए। अब पनीर कटलेट्स को मैदे वाले घोल में डालिए और फिर पोहे/ब्रेड क्रम्स से कवर कर लीजिए।

आठवां स्टेप- कढ़ाई में तेल को गर्म कर लीजिए। आखिर में आपको पनीर कटलेट्स को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से फ्राई कर लेना है।

महज 15 मिनट के अंदर पनीर कटलेट्स सर्व करने के लिए तैयार हो जाएंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पनीर कटलेट्स का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल