रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार और सुरक्षा का बंधन होता है। मिठाई, चॉकलेट्स और राखी के साथ इसकी मिठास और बढ़ जाती है। लेकिन बहुत सारे लोग मीठा खाने से बचते हैं। खासतौर से मावा और चीनी से बनी मिठाई उन लोगों को कम पसंद आती हैं जो जिम जाते हैं या फिटनेस का ध्यान रखते हैं। अगर आपका भाई भी जिम जाता है और वर्कआउट के चक्कर में मिठाई खाने से दूर भागता है तो हम आपको प्रोटीन से भरपूर लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जी हां आप इस रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए पीनट बटर लड्डू बना सकते हैं। फेमस शेफ कुणाल कपूर ने इसकी आसान रेसिपी शेयर की है।
पीनट बटर लड्डू की सामग्री
डेढ कप घिसा हुआ सूखा नारियल, एक चौथाई कप कटे हुए काजू, तीन चौथाई कप पीनट बटर यानि मूंगफली का मक्खन (मीठ), एक चौथाई कप कटे हुए बादाम, एक चौथाई कप कटे पिस्ता, आधा कप बारी किया हुआ बिस्किट का पाउडर लें।
पीनट बटर लड्डू रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले पैन मं सूखा नारियल डालकर हल्का रोस्ट करें । अब इसमें बारीक कटे काजू और पीनट बटर डालकर मिलाएं। इसमें थोड़ा बारीक कटे बादाम और पिस्ता मिलाएं। अगर आपको लड्डू को ज्यादा हेल्दी बनाना है तो बिना चीनी वाला पीनट बटर इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरा स्टेप- अब सारी चीजों को तब तक मिक्स करें जब तक लड्डू बनाने के लिए एक अच्छा मिक्स बनकर तैयार न हो जाए। मिश्रण को हाथों से आटे की तरह गूंथ लें जब तक कि आपको एक ऐसा मिश्रण न मिल जाए जो भुरभुरा हो और जिससे छोटी-छोटी गोलियां बनाई जा सकें।
तीसरा स्टेप- अब हाथ को हल्का ग्रीस करें और थोड़ा का मिश्रण लेकर उसे अपनी पसंदीदा शेप में लड्डू बनाकर तैयार कर लें। तैयार किए गए लड्डू को बिस्कुट के पाउडर में मिला दें। लड्डुओं को इसमें अच्छी तरह से लपेटते हुए गोल करें।
तैयार हैं प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर लडडू, इन्हें राखी की थाली में रखें और अपने फिटनेस फ्रीक भाई को जी भरकर खिलाएं। इस पीनट बटर लड्डू का स्वाद बहुत ही टेस्टी है। आप पीनट बटर लड्डू को सर्विंग प्लेट पर रखें और उन्हें कटे हुए पिस्ता या अपनी पसंद के किसी अन्य मेवे से सजाकर परोसें।
Latest Lifestyle News