बॉलीवुड में शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले राजकुमार राव(Rajkumar rao) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। न्यूटन, स्त्री जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने वाले राजकुमार राव लाखों फैंस के दिलों में राज़ करते हैं। लेकिन उनके दिल में सिर्फ एक ही लड़की का नाम लिखा है वो है एक्ट्रेस पत्रलेखा। जिसके बारे में सुनकर न जाने कितने लड़कियों के दिल टूट गए थे।
आज के समय में कई अभिनेता ऐसे हैं जो अपने रिश्ते के बारे में चुप रहना चाहते है, पर ऩई राजकुमार और पत्रलेखा हमेशा अपने रिश्तों को लेकर बात करते हुए नजर आ जाते हैं। दोनों की लवस्टोरी काफी रोमांटिक है।
Relationship Tips: शिकायत होने पर इस तरह से रखेंगे अपनी बात तो रिश्ते में नहीं आएगी दरार
patralekha and rajkumar rao love story
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा का रिलेशनशिप 9 साल पुराना है। पत्रलेखा ने फिल्म सिटी लाइट्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पत्रलेखा के अपोजिट राजकुमार राव थें। वहीं राजकुमार ने 'लव सेक्स और धोखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
सुषमा स्वराज की Love Story किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, पिता के सामने यूं कह डाला था अपने दिल का हाल
patralekha and rajkumar rao love story
पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने ने पहली बार राजकुमार राव को लव सेक्स और धोखा में देखा था तो मुझे लगा ये कैसा अजीब सा लड़का है। वहीं, राजकुमार राव का पत्रलेखा के बारे में कहना है कि जब उन्होंने पत्रलेखा को देखा तो उन्होंने तय कर लिया था कि उनसे ही शादी करेंगे। लेकिन फिर बातों का दौर शुरू हुआ तो पत्रलेखा को समझ आया कि राजकुमार कितने अलग और प्यारे हैं। आज वो उनके एक्टिंग को लेकर जुनून की कायल है।